फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Girl Names: ये रही गंगा मैया के पवित्र नामों की सूची, इसमें से चुनें बेटी के लिए प्यारा सा नाम

Wed, 29 Jan 2025 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jan 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River Names With Meaning
बेटी का नाम - फोटो : Adobe
loader

Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River: गंगा नदी हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय और बेहद पवित्र नदी मानी जाती है। मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग का मार्ग खुलता है। माता गंगा भगवान शिव की जटाओं में समाई हुई हैं। गंगा का नाम स्वयं में आध्यात्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक ऊर्जा का प्रतीक है। उनके नाम का जप और स्मरण आत्मा को शांति और प्रेरणा देता है।  देवी गंगा का नाम शुद्धता, मोक्ष और धर्म का प्रतीक है। गंगा के नाम का आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गहरा महत्व है।  

माता गंगा का नाम बेहद खूबसूरत है। बेटी के लिए मां गंगा का नाम उपयुक्त रहेगा। आप मां गंगा के अनेक नामों में से एक नाम का चयन अपनी लाडली बेटी के लिए कर सकते हैं। अगर आपकी बच्ची का नामकरण करना है तो यहां दिए माता गंगा के सुंदर नामों में एक चुन सकते हैं।
 

Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River Names With Meaning
बेटी का नाम - फोटो : Adobe

नंदिनी

नंदिनी नाम का मतलब है,'आनंदित करने वाली' या 'खुशी लाने वाली'। ये नाम संस्कृत के नंद शब्द से बना है। हिंदू धर्म में देवी पार्वती को भी नंदिनी नाम से जाना जाता है।
 

जान्हवी

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जहु ऋषि ने गंगा को बेटी माना था। इस  गंगा को जाह्नवी भी कहा जाता है।

Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River Names With Meaning
जुड़वा बच्चों के नाम - फोटो : Freepik

हिमाली

हिमाली नाम का मतलब है बर्फीला पहाड़ या बर्फ। हिमाली नाम से जुड़े लोगों  का स्वभाव नाम की तरह ही होता है। बेटी के लिए ये नाम आकर्षक हो सकते हैं।


स्वर्गा

गंगा का एक नाम स्वर्गा भी है, क्योंकि इसे स्वर्ग की नदी कहा जाता है। बेटी के लिए स्वर्गा नाम दिव्य और सुंदर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River Names With Meaning
Baby Girl - फोटो : Freepik

जीविका

गंगा जीवनदायिनी नदी है। इसी से संबंधित नाम जीविका लड़कियों के लिए खूबसूरत अर्थ वाला है। अपनी लाडो को जीविका नाम दिया जा सकता है।

भागीरथी

राजा भागीरथ गंगा नदी को धरती पर लेकर आए थे। उनके नाम से ही गंगा नदी को भागीरथी कहा जाता है। बेटी के लिए ये नाम धार्मिक महत्व वाला और अनोखा है।

विज्ञापन
Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River Names With Meaning
Baby Girl - फोटो : Freepik

शुभ्रा

बिटिया रानी को शुभ्रा नाम दे सकते हैं। शुभ्रा शब्द का मतलब सफेद या गोरा है। ये एक लोकप्रिय नाम है। बेटी  के लिए ये नाम आकर्षक, शानदार और स्वर्ग स्वरूप है। गंगा नदी को शुभ्रा कहते हैं।

शिवाया

भगवान शिव की जटा में समाई माता गंगा को शिवाया कहा जाता है। अपनी लाडली का नाम शिवाया रख सकते हैं। शिवाया नाम की यूनिक और आधुनिक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed