फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Late Marriage Disadvantage: 30 की उम्र के बाद शादी करने के हैं कुछ नुकसान, जानकर आप भी मचाएंगे जल्दी

Wed, 29 Jan 2025 06:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

30 की उम्र के बाद शादी करने के कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं जो व्यक्ति के जीवन, सामाजिक स्थिति और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं 30 की उम्र के बाद शादी करने के नुकसान क्या हो सकते हैं।

विज्ञापन
Relationship Tips Disadvantages of Marriage After 30 Age Men and Women Late Shadi Karne Ke Nuksan disprj
देर से शादी करने के नुकसान - फोटो : iStock
loader

Late Marriage Disadvantage: आज के दौर में कपल शादी को प्राथमिकता नहीं देते हैं। युवा शादी से पहले अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। पढ़ाई और करियर में अचीवमेंट हासिल करने के लिए उन्हें वक्त चाहिए होता है। इस कारण निजी जीवन में आगे बढ़ने यानी शादी के बंधन में बंधने में उन्हें वक्त लग सकता है। 

भारत जैसे देश में, जहां परिवार वाले 23-24 की आयु में अपने बेटे या बेटी की शादी कर दिया करते थे, वहीं अब 30 की आयु होने तक महिलाएं और पुरुष दोनों ही शादी के रिश्ते में नहीं आना चाहते हैं। 

आधुनिक युग में महिलाएं और पुरुष दोनों ही देर से शादी करना पसंद करते हैं और 30 की आयु के बाद ही शादी करना चाहते हैं। हालांकि 30 की उम्र के बाद शादी करने के कुछ संभावित नुकसान हो सकते हैं जो व्यक्ति के जीवन, सामाजिक स्थिति और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं 30 की उम्र के बाद शादी करने के नुकसान क्या हो सकते हैं।

 

Relationship Tips Disadvantages of Marriage After 30 Age Men and Women Late Shadi Karne Ke Nuksan disprj
गर्भधारण में समस्या - फोटो : istock

गर्भधारण में समस्या

महिलाओं के लिए 30 के बाद प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 35 के बाद गर्भधारण में कठिनाई और जटिलताओं की संभावना बढ़ सकती है। उम्र के साथ अंडाणुओं की गुणवत्ता कम होती जाती है, जिससे गर्भावस्था में दिक्कत आ सकती है। पुरुषों के लिए भी उम्र के साथ स्पर्म की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिससे गर्भधारण में देरी हो सकती है। बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ती हैं जो स्वस्थ शादीशुदा जीवन को आगे बढ़ाने में मुश्किल पैदा कर सकती हैं।

Relationship Tips Disadvantages of Marriage After 30 Age Men and Women Late Shadi Karne Ke Nuksan disprj
सामाजिक दबाव और अपेक्षाएं - फोटो : istock

सामाजिक दबाव और अपेक्षाएं

30 के बाद परिवार और समाज से शादी को लेकर अधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कभी-कभी परिवार और रिश्तेदारों की उम्मीदों के कारण जल्दबाजी में निर्णय लेने का खतरा रहता है। शादी के बाद ही कपल पर परिवार को आगे बढ़ाने और बच्चों की उम्मीद की जाने लगती है, इसका दबाव भी वह झेलते हैं। परिवार और पार्टनर दोनों की अपेक्षाओं का बोझ भी मानसिक तौर पर दबाव डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Disadvantages of Marriage After 30 Age Men and Women Late Shadi Karne Ke Nuksan disprj
कम उम्र के बच्चों की परवरिश - फोटो : Istock

कम उम्र के बच्चों की परवरिश

अगर शादी के बाद बच्चे देर से होते हैं, तो बच्चों के बड़े होने तक माता-पिता की उम्र अधिक हो जाती है। इससे बच्चों की परवरिश और भविष्य की योजना में चुनौतियां आ सकती हैं। माता-पिता और बच्चों के बीच पीढ़ी का अंतर अधिक होने से आपसी समझ और जुड़ाव में कठिनाई हो सकती है।

विज्ञापन
Relationship Tips Disadvantages of Marriage After 30 Age Men and Women Late Shadi Karne Ke Nuksan disprj
आर्थिक दबाव और भविष्य की योजना - फोटो : istock

आर्थिक दबाव और भविष्य की योजना

30 के बाद करियर और आर्थिक जिम्मेदारियां अधिक होती हैं, जिससे शादी के बाद नई जिम्मेदारियों को निभाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शादी के बाद जीवन में वित्तीय योजनाओं में बदलाव की आवश्यकता हो सकती है। बड़ी उम्र में शादी होने के बाद कपल के पास एक दूसरे के साथ वक्त बिताने से अधिक परिवार को संभालने की जिम्मेदारी अधिक होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed