फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Open Marriage Trend: क्या है ओपन मैरिज? शादी के बाद कपल्स के बीच क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड

Wed, 29 Jan 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 29 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

Open Marriage In India: आपने ओपन मैरिज का नाम तो सुना ही होगा। भारत में भी कपल्स के बीच यह काफी पॉपुलर हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर कपल्स के बीच यह तेजी से क्यों फैल रहा है।

विज्ञापन
What is Open Marriage Know about This trend In India in Between Couples also The Reason Behind This
क्या है ओपन मैरिज? - फोटो : Adobe

Reason Of Open Marriage: भारतीय संस्कृति में शादी को अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि अगर एक बार कोई इस पवित्र बंधन में बंध जाए तो उनका यह सफर सात जन्मों का हो जाता है। इस रिश्तों को निभाने के लिए दो लोग अपना पूरा जीवन समर्पित कर देते हैं और सुख-दुख के साथी बन जाते हैं, लेकिन विवाह का यह पवित्र बंधन भी अब एक ट्रेंड का हिस्सा बन गया है। कहा जाता है कि शादी भरोसे का रिश्ता होता है, लेकिन अब इस रिश्ते में एक नए कॉन्सेप्ट ने भी जगह ले ली है। आपने ओपन मैरिज का नाम तो सुना ही होगा। भारत में भी कपल्स के बीच यह काफी पॉपुलर हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं और साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिर कपल्स के बीच यह तेजी से क्यों फैल रहा है।

What is Open Marriage Know about This trend In India in Between Couples also The Reason Behind This
क्या है ओपन मैरिज? - फोटो : Adobe

क्या है ओपन मैरिज?
सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ भी छुपाना असंभव है। बदलते परिवेश और वातावरण के साथ लोगों का रिश्ता भी बदलता जा रहा है और उसे निभाने का तरीका भी। एक तरफ तो कुछ लोग अपना सारा जीवन एक इंसान के साथ ही गुजारना चाहते हैं। वहीं, कुछ लोग जीवन में रोमांस को ज्यादा तवज्जो देते हैं और एक से ज्यादा रोमांटिक रिश्ते पसंद करते हैं। इसी तर्ज पर ओपन मैरिज का कॉन्सेप्ट कपल्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

What is Open Marriage Know about This trend In India in Between Couples also The Reason Behind This
क्या है ओपन मैरिज? - फोटो : Adobe

क्यों कपल्स के बीच हो रहा है ट्रेंड
ओपन मैरिज का सीधा मतलब यही है कि आप अपनी शादी इन शर्तों पर करते हैं कि आप शादी के बाद भी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता बना सकते हैं। या फिर अगर आपकी शादी हो गई है तो आप अपने पार्टनर की सहमति से बाहर रिश्ता बना सकते हैं। लोगों का कहना है कि यह कॉन्सेप्ट इसलिए ट्रेंड में आया ताकि लोगों में कम से कम तलाक हो और वह एक-दूसरे से बोर भी न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Open Marriage Know about This trend In India in Between Couples also The Reason Behind This
क्या है ओपन मैरिज? - फोटो : Adobe Stock

क्या ओपन मैरिज है हेल्दी?
किसी भी रिश्ते को अगर आप बैलेंस करके चलाते हैं तो वह हेल्दी हो सकता है। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हर रिश्ते के फायदे और नुकसान दोनों ही हो सकते हैं। लोगों को हमेशा ये राय दी जाती है कि शादी करने से पहले उसे अच्छे से जान लें और अपनी समझ बना लें। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कॉन्सेप्ट सामाजिक मानदंडों के पूरी तरह खिलाफ है।

विज्ञापन
What is Open Marriage Know about This trend In India in Between Couples also The Reason Behind This
क्या है ओपन मैरिज? - फोटो : Adobe Stock

भारत में तेजी से फैल रहा है ये कॉन्सेप्ट?
सोशल मीडिया पर ऐसे कई ऐप मौजूद हैं, जिसके जरिए आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। शहरों में यह संख्याएं चौंका देने वाली है। करीब 30 लाख लोग ओपन मैरिज को बढ़ावा देने वाले ऐप पर मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed