फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Only 8 out of 90 cases resolved; land dispute complaints predominated.

Ballia News: 90 मामलों में 8 का ही समाधान, भूमि विवाद की शिकायतें ज्यादा रहीं

Tue, 18 Aug 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Only 8 out of 90 cases resolved; land dispute complaints predominated.
सदर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादी।सूचना विभाग
बलिया। सदर तहसील में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फरियाद सुनी। 90 मामले आए, इनमें से केवल 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, नालों की मरम्मत, वरासत-बैनामा समेत बड़ी संख्या में भूमि विवाद से जुड़े मामले सामने आए।
कई फरियादियों ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। तालाब, आबादी की जमीन तथा अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध कब्जों के मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैरिया में मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन कुमार की अध्यक्षता में 28 मामले आए। जिसमें चार का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 24 मामले निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिए गए। एक बार फिर भूमि विवाद के मामले संपूर्ण समाधान दिवस पर छाए रहे 28 में से 18 मामले भूमि विभाग से संबंधित थे।
विज्ञापन

मठ योगेंद्र गिरी निवासी शिवनाथ सिंह, सोनबरसा निवासी वीरेंद्र सिंह, चक्र गिरधर निवासी कृष्ण कुमार तिवारी, भगवानपुर निवासी सुभाष यादव ने भूमि विवाद से संबंधित मामले प्रस्तुत किए। बैरिया तहसील के सेवानिवृत्ति लेखपाल राजेंद्र प्रसाद ने सरकारी कार्य में शिथिलता सहित सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया शशि भूषण मिश्र, क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित सभी थानों के प्रभारी लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed