फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of accepting a bribe of 22,000 to remove a name from the FIR.

Ballia News: एफआईआर से नाम हटाने के लिए 22 हजार रुपये घूस लेने का आरोप

Tue, 18 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of accepting a bribe of 22,000 to remove a name from the FIR.
भीमपुरा। मारपीट के मामले में दर्ज एफआईआर से विवेचना के दौरान नाम हटाने के एवज में 22 हजार रुपये घूस लेने का मामला सामने आया है। मामला भीमपुरा थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मधुकीपुर दिलमन निवासी सीताराम चौहान ने थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक व एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में सीताराम चौहान थाना परिसर के सामने आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 22 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में वह शामिल नहीं थे, इसके बावजूद विपक्षी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नाम दर्ज करवाया गया। प्राथमिकी के संबंध में थाने जाने के दौरान उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने विवेचना के दौरान नाम हटवाने के लिए 30 से 35 हजार रुपये खर्च होने की बात कही।
विज्ञापन

सीताराम के मुताबिक, उन्होंने पहली बार सात हजार और दूसरी बार 15 हजार रुपये दिए। दोनों बार उक्त व्यक्ति ने उनके सामने ही थाने पर तैनात उपनिरीक्षक को रुपये दिए। बाद में और रुपये की मांग की गई, लेकिन उन्होंने असमर्थता जताते हुए रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने उपनिरीक्षक पर रुपये लेने के आरोप को निराधार बताया। बताया कि 22 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में सुधा चौहान की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना चल रही है। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएगी और जांच में तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed