फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Hundreds of acres of paddy crop submerged due to breach in canal embankment

Ballia News: नहर का तटबंध टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न

Tue, 18 Aug 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of paddy crop submerged due to breach in canal embankment
बेल्थरारोड। दोहरीघाट परियोजना नहर का तटबंध खंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार की सुबह अचानक टूट गया। इससे खंदवा और सुपापाली गांवों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भरने से किसानों की महीनों की मेहनत और लागत पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, तटबंध टूटने के बाद तेजी से पानी खेतों में पहुंचने लगा। सोमवार शाम करीब पांच बजे तक सिंचाई विभाग ने टूटे हिस्से की मरम्मत शुरू नहीं की थी। ऐसे में खेतों में पानी का बहाव जारी रहने से फसल को और नुकसान होने की आशंका बनी रही। रामअवध गोंड, श्रवण, बीरबहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद सिंह, अनिल यादव, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और तेजबहादुर यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि नहर टूटने से धान की फसल को भारी क्षति हुई है। उन्होंने तत्काल तटबंध की मरम्मत कर पानी का बहाव रोकने की मांग की। किसानों ने जिलाप्रशासन से मौके का निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed