{"_id":"6a83564b78fcbd152e039fd4","slug":"lethal-attack-on-assistant-consolidation-officer-with-a-sharp-edged-weapon-ballia-news-c-190-1-ana1001-170940-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सहायक चकबंदी अधिकारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सहायक चकबंदी अधिकारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बांसडीह तहसील में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी श्रीभगवान तिवारी पर रविवार देर शाम जानलेवा हमला किया गया। आसचौरा गांव में खेत की मेड़ पर गिरी शीशम के पेड़ की डाल पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
धारदार हथियार के हमले में अधिकारी की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। लहूलुहान हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
आसचौरा गांव निवासी श्रीभगवान तिवारी और आरोपी अरविंद तिवारी के खेत आमने-सामने हैं। हाल ही में खेत की सीमा पर स्थित शीशम के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर गिर गई थी। डाल पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई थी। रविवार देर शाम श्रीभगवान तिवारी गांव में कुएं के पास बैठे थे। आरोपी अरविंद तिवारी अपने एक सहयोगी के साथ वहां पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच धारदार हथियार से श्रीभगवान तिवारी की गर्दन पर वार कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसचौरा गांव में तनाव का माहौल है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है और घटना के कारणों समेत पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।