फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault over playing DJ music at a temple

Meerut News: मंदिर पर डीजे बजाने के विरोध में मारपीट

Tue, 18 Aug 2026 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Assault over playing DJ music at a temple
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव लू बक्सर निवासी अंशुल, नितिन और सैंसर पाल मुबारिकपुर मार्ग पर बने शिव मंदिर पर डीजे से भक्ति गीत बजा रहे थे। रात को लगभग आठ बजे गांव मुबारिकपुर निवासी गुल्लू, कपिल और सुमित पहुंचे। जहां पर तीनों युवकों ने मंदिर पर बज रहे डीजे बंद करने के लिए कहा। जिस पर मंदिर पर मौजूद रोहित ने डीजे बंद करने का विरोध किया। इस पर तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तोड़ दिए। शोर सुनकर दूसरा रोहित बीच बचाव करने पहुंचा तो तीनों युवकों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए फरार हो गए। जिस पर रोहित अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचा और तीनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इस बारे में जांच अधिकारी एसओ जोगेंद्र सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी है। संवाद
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed