फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं है साइकोपैथ ? इन संकेतों से लगाएं पता

Wed, 29 Jan 2025 08:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Jan 2025 08:42 AM IST
सार

कुछ सामान्य संकेतों के जरिए ये पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर साइकोपैथ तो नहीं है। इन संकेतों से साइकोपैथ पार्टनर की पहचान करके सतर्क हो जाएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।  

विज्ञापन
Relationship Tips Know About These Signs That You are Dating a Psychopath Partner
साइकोपैथ पार्टनर की पहचान - फोटो : iStock

Relationship Tips: जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो अपने साथी के बर्ताव, उनकी पसंद-नापसंद को समझते हैं और इसी के आधार में महसूस करते हैं कि आपका रिश्ता कितना सही है। लेकिन जब आप ये समझ नहीं पाते कि आपका पार्टनर सही है या नहीं तो आपको ऐसे रिश्ते और पार्टनर से सतर्क रहने की जरूरत होती है। अक्सर लोग ऐसे पार्टनर के साथ रिश्ते में आ जाते हैं, जिसका व्यक्तित्व, सोचने का तरीका और व्यवहार दूसरों से अलग और खतरनाक हो सकता है। ये एक मानसिक स्वास्थ्य  स्थिति  है जो अक्सर एंटीसोशल पर्सनालिटी डिसआर्डर के तहत आती है। ऐसे लोगों को साइकोपैथ कहा जाता है।



साइकोपैथ पार्टनर को पहचानना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि वे अपने असली व्यक्तित्व को छिपाने में माहिर होते हैं। साइकोपैथ पार्टनर के साथ रहना आपके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। कुछ सामान्य संकेतों के जरिए ये पता लगा सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर साइकोपैथ तो नहीं है। इन संकेतों से साइकोपैथ पार्टनर की पहचान करके सतर्क हो जाएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।  

Relationship Tips Know About These Signs That You are Dating a Psychopath Partner
साइकोपैथ पार्टनर की पहचान - फोटो : Pexel

झूठ बोलने की आदत

साइकोपैथ व्यक्ति अपने असल व्यक्तित्व को छुपाने का प्रयास करते हैं। वे छोटी से छोटी बात पर झूठ बोलते हैं। अपने झूठ को सच साबित करने के लिए वे नई कहानियां गढ़ते रहते हैं। उनकी बातें अक्सर विरोधाभासी होती हैं।  

Relationship Tips Know About These Signs That You are Dating a Psychopath Partner
साइकोपैथ पार्टनर की पहचान - फोटो : Pexel

भावनात्मक शोषण
 
वे आपको बार-बार दोषी महसूस कराते हैं, भले ही गलती आपकी न हो। साइकोपैथ पार्टनर आपकी भावनाओं का उपयोग आपको नियंत्रित करने के लिए करते हैं। ऐसे में आपको हमेशा यह महसूस होता है कि आप रिश्ते में कमजोर स्थिति में हैं।  

आलोचना करना

साइकोपैथ आपको नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों को बार-बार आपकी गलतियां निकालना उनकी आदत होती है। यह सब वे आपकी आत्म-सम्मान को खत्म करने के लिए करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips Know About These Signs That You are Dating a Psychopath Partner
साइकोपैथ पार्टनर की पहचान - फोटो : Adobe stock

सहानुभूति की कमी

साइकोपैथ दूसरों की भावनाओं की परवाह नहीं करते हैं।अगर आप दुखी हैं, तो वे आपकी भावनाओं को नजरअंदाज कर सकते हैं। वे केवल अपने फायदे के बारे में सोचते हैं।  

दूसरों को दोष देना
 
इस तरह के लोग अपनी गलतियों को कभी स्वीकार नहीं करते हैं और हर बार किसी और को दोष देना उन  की आदत होती है। वे अपने कार्यों की जिम्मेदारी से बचने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं।  

विज्ञापन
Relationship Tips Know About These Signs That You are Dating a Psychopath Partner
साइकोपैथ पार्टनर की पहचान - फोटो : Freepik

नियंत्रण की इच्छा

ऐसे लोग हर चीज़ पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, चाहे वह आपकी जिंदगी हो या रिश्ते से जुड़ी कोई बात। वे आपके फैसलों को बार-बार प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। वे आपको स्वतंत्र रूप से सोचने और निर्णय लेने से रोक सकते हैं।  

बिना कारण गुस्सा

साइकोपैथ पार्टनर अक्सर ही छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं। उनका गुस्सा अप्रत्याशित होता है और अक्सर हिंसक हो सकता है। बाद में वे अपने व्यवहार के लिए आपको जिम्मेदार ठहराते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed