{"_id":"6a835d58347c9d5a080a9818","slug":"italian-silver-rakhis-and-watches-shine-brighter-in-the-market-bijnor-news-c-27-1-bij1027-187823-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाजार में इटेलियन सिल्वर राखी और घड़ी की बढ़ी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाजार में इटेलियन सिल्वर राखी और घड़ी की बढ़ी चमक
विज्ञापन
बिजनौर सदर बाजार में सराफ की दुकान पर आभूषण देखते ग्राहक। स्रोत सराफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सराफा बाजार में रक्षाबंधन पर व्यापार बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही सराफा बाजार में चांदी की राखी और घड़ियों की चमक बढ़ने लगी है। बदलते दौर के साथ पारंपरिक राखी के साथ अब चांदी की राखी और इटेलियन सिल्वर की घड़ियां लोगों की पसंद बन रही हैं। सराफा रक्षाबंधन पर कारोबार में अच्छा इजाफा होने की उम्मीद जा रहे हैं।
रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे को खास उपहार देने के लिए चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। भाई अपनी बहनों के लिए चांदी की घड़ी पसंद कर रहे हैं, जबकि बहनें भाइयों के लिए चांदी की राखी खरीद रही हैं। सराफा बाजार में इस बार इटेलियन सिल्वर से तैयार राखियों की कीमत 800 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है। वहीं, इटेलियन सिल्वर की घड़ियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी कीमत साढ़े सात हजार रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक है। आकर्षक डिजाइन और चमक के कारण युवा वर्ग में इनकी मांग बढ़ रही है।
सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि बदलते दौर के साथ ही राखी और उपहारों की पसंद भी बदली है। लोग अपने बजट के हिसाब से चांदी की राखी और घड़ी खरीदना भी पसंद कर रहे हैं। रक्षाबंधन से कुछ दिनों पहले बिक्री में बढ़ोतरी होगी। सराफा विकास ने बताया कि रक्षाबंधन की तारीख नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में सराफा बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।