{"_id":"6a835f1771db2731410c7dd0","slug":"bike-stolen-to-fund-passion-for-travel-arrested-in-an-encounter-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-187855-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घूमने-फिरने का शौक पूरा करने के लिए लूटी बाइक, मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घूमने-फिरने का शौक पूरा करने के लिए लूटी बाइक, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर बाइक लूट में पकड़ा गया आरोपी मनीष स्रोत पुलिस
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किसी के पास भी बाइक नहीं होने पर छह दोस्तों ने दिया था वारदात को अंजाम
- मुख्य आरोपी के पैर में लगी पुलिस की गोली, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। घूमने-फिरने का शौक पूरा करने के लिए छह दोस्तों के एक ग्रुप में बाइक लूट ली। दरअसल किसी एक के पास भी बाइक नहीं होने पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगी है। जिसे घायल हालत में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने घायल बदमाश के दूसरे साथी को भी पकड़ लिया।
बिजनौर चांदपुर मार्ग पर शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकना चाहा। जिस पर बाइक सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बाइक सवार आरोपी के पैर में जा लगी। घायल आरोपी की पहचान देव निवासी गांव रेहड़वा के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देव ने अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दारानगर गंज रोड पर नहर के पास से अशोक निवासी जहानाबाद की बाइक और दो मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए देव को अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। जिससे पूछताछ के बाद उसके दूसरे साथी मनीष निवासी गावड़ी बुजुर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया है। मनीष के पास से लूट गए दोनों मोबाइल बरामद किए गए हैं जबकि देव के पास से लूटी गई बाइक को बरामद किया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
बाइक की आवश्यकता की पूर्ति के लिए की घटना
क्षेत्राधिकारी सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपियों का 6 दोस्तों का एक ग्रुप है। इनमें किसी के पास भी बाइक नहीं थी। जिसके चलते आरोपी नहर के पास पैदल पहुंचे। जिन्होंने तमंचा दिखाकर राहगीर की बाइक लूट ली थी। बाइक लूटने के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक घटनास्थल के पास स्थित एक खेत में छिपे रहे थे। बाद में इस बाइक पर बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
- गोली चलाने को जिगरा होना चाहिए....
मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी देव करीब 22 साल का है जो कि शरीर में दुबला पतला है। इंटरमीडिएट पास देव अक्सर अपने दोस्तों से कहा करता था गोली चलाने को शरीर नहीं जिगर होना चाहिए....। यह बात उसके दूसरे साथी से पूछताछ में सामने आई। आरोपी देव ने एक स्टेटस भी लगाया था, स्टेटस में उसने भद्दी गालियों का प्रयोग करते हुए चुनौती दी थी। हालांकि पुलिस की गोली लगने के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा था।
- 12 दिन पहले एक युवक पर की थी फायरिंग
पकड़े गए आरोपी देव ने अपने साथी पृथ्वी और एक अन्य अज्ञात युवक के साथ मिलकर विवेक कॉलेज के पास हर्षित नाम के युवक पर फायर झोंक दिया था। उस वक्त हर्षित के पैर में गोली लगी थी।

बिजनौर बाइक लूट में पकड़ा गया आरोपी मनीष स्रोत पुलिस- फोटो : 1