{"_id":"6a835e49e246d144fc04ead7","slug":"cloudy-skies-throughout-the-day-evening-rain-brought-relief-from-the-heat-bijnor-news-c-27-1-bij1027-187853-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दिनभर बादल, शाम को बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दिनभर बादल, शाम को बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बारिश होने से लहलहा गई गन्ने और धान की फसल
- 28.4 एमएम बारिश सोमवार को दर्ज की गई
- 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सोमवार को रहा
- 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उमस और गर्मी से लोग दोपहर तक परेशान रहे। चार बजे के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत मिली। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिले में सोमवार को 28.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम आगामी दिनों में बारिश की संभावना जता रहा है।
सोमवार सुबह ही मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा था। इससे लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बादल छाने के बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गई। बारिश बंद होने के बाद सड़कों से पानी कम हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से गन्ने और धान की फसलें लहलहा उठीं।
किसान मोहित, हर्ष, मोहन, शीशपाल आदि ने बताया कि इस समय धान की फसल के लिए बारिश काफी उपयोगी है। गन्ने की फसल को भी बारिश से फायदा होगा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- 346.880 मीटर दर्ज किया गया रामगंगा बांध का जलस्तर
पहाड़ों पर हो रही बारिश से रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार को रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर 346.880 मीटर दर्ज किया गया है। कालागढ़ क्षेत्र का मौसम बारिश के कारण सुहावना बना हुआ है। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार सोमवार को कालागढ़ में 17, सैडिल बांध पर 12, मुख्य बांध पर 15.8, मार्चुला में 48 व लैंसडाउन में 47 एमएम वर्षा दर्ज की गई। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण मार्चुला से कालागढ़ बांध की ओर पांच से छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
-- बारिश की बूंदों से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
काशीराम फीडर से दो घंटे से ज्यादा समय बिजली आपूर्ति बंद रही। उधर, फाल्ट के कारण साजन सिनेमा क्षेत्र में बिजली की कटौती हुई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि नूरपुर मार्ग क्षेत्र में कई दिनों से पांच से छह घंटे की कटौती हो रही है। इसके अलावा मोहल्ला जाटान के कुछ क्षेत्र में बिजली की कई घंटे कटौती रही। आवास विकास बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं ने कहा कि सुबह के समय लाइट नहीं आने से पेयजल की दिक्कत हुई। जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के शहर में बने व्हाट्सएप ग्रुपों पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति की जानकारी लेने को मैसेज करते रहे।