{"_id":"6a835e8171db2731410c7dcd","slug":"preparations-for-the-admission-process-for-the-third-mbbs-batch-have-begun-bijnor-news-c-27-1-bij1027-187833-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: एमबीबीएस के तीसरे बैच की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: एमबीबीएस के तीसरे बैच की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज ने गठित की कमेटी
- 20 अगस्त से शुरू होगी एमबीबीएस प्रवेश की काउंसिलिंग
- 100 एमबीबीएस सीट मेडिकल कॉलेज में हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस तीसरे बैच की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्राचार्या ने कमेटी गठित की दी है। कमेटी काउंसलिंग के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच करेगी।
प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने बताया कि महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेडिकल प्रशासन अभी से तैयारियों में जुटा हुआ है। मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटें हैं। इनमें 15 सीटें ऑल इंडिया कोटे और 85 सीटें राज्य कोटे से मिली हैं। पहले चरण में 20 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू हो गई है। वहीं, विद्यार्थियों के प्रपत्रों की जांच केंद्र प्रभारी डॉ. सुधांशु के नेतृत्व में टीम करेगी।
इसके अलावा कक्षाओं का शेड्यूल भी तैयार किया जा रहा है। क्योंकि, प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमबीबीएस तीसरे बैच की पढ़ाई शुरू होगी। एमबीबीएस के दो बैच की पहले से ही पढ़ाई चल रही है। प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है। 20 अगस्त से काउंसलिंग शुरू हो रही है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद ही प्रवेश के लिए विद्यार्थी आते हैं।