फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teej festival celebrated amidst the singing of *Sawan Malhar*

Mathura News: सावन के मल्हार गायन के बीच मनाया तीज उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teej festival celebrated amidst the singing of *Sawan Malhar*
वृंदावन। वार्ष्णेय महिला संगठन ने स्थानीय होटल में तीज उत्सव विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य मनाया। इसमें महिलाओं ने सावन की मल्हारों का गायन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। तीज की रानी पूजा वार्ष्णेय और तीज माता शालिनी वार्ष्णेय को चुना गया। उनको ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तीज उत्सव का शुभारंभ वार्ष्णेय महिला संगठन की अध्यक्ष हेमलता वार्ष्णेय एवं उपाध्यक्ष प्रीति वार्ष्णेय ने अक्रूर महाराज की आरती कर पुष्पार्चन से किया। इसके बाद सभी महिलाओं ने भगवान गणेश वंदना की। बृज की गोपियों के रूप में सजी धजी महिलाओं ने झूला झूलने के साथ ही गीत मल्हार का गायन किया। इसके बाद तीज रानी और तीज माता का चुनाव हुआ। सर्व सम्मति से पूजा वार्ष्णेय का तीज रानी और शालिनी वार्ष्णेय को तीज माता चुनाव गया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुमकुम वार्ष्णेय, नमिता, मनीषा, दीपा, सपना, गरिमा, शिखा, गुंजन आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed