{"_id":"6a834b027747cdf76808f461","slug":"woman-allegedly-assaulted-and-house-vandalized-following-a-dispute-involving-children-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155691-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, घर में तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, घर में तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, गाली-गलौज और घर में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने स्थानीय पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
महुली थाना क्षेत्र के जोगाराजा गांव निवासी सरिता देवी पत्नी दीपचंद्र ने अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि तीन अप्रैल 2026 की सुबह करीब नौ बजे उनका सात वर्षीय बेटा प्रवीण और पड़ोस के मनोज का करीब नौ वर्षीय बेटा यशप्रीत खेलने को लेकर आपस में झगड़ने लगे। वह बच्चों का विवाद शांत कराने पहुंचीं।
आरोप है कि इसी दौरान मनोज, उसकी पत्नी कुसुम देवी और उसकी मां मुराती लाठी-डंडा लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
महिला के अनुसार उसकी देवरानी अंजली बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपी घर में घुस आए और तोड़फोड़ की। आरोप है कि घर में मिट्टी का चूल्हा भी तोड़ दिया गया और महिला के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और दोनों महिलाओं को बचाया। सरिता देवी का कहना है कि उन्होंने उसी दिन थाने में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही उनकी एफआईआर दर्ज की। इसके उलट पांच दिन बाद उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।