फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Instructions to bring about qualitative progress in the schemes.

Sant Kabir Nagar News: योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाने के निर्देश

Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Instructions to bring about qualitative progress in the schemes.
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग एवं प्रगति के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित कराया जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं/ संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों-योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड, श्रम कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, वृद्धा/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम विभाग, पर्यटन विकास, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपनी-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा स्वयं करते रहें और प्रगति की रिपोर्ट को पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें जिससे जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहें जिसे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed