प्यार जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास होता है। प्यार में सब कुछ अच्छा लगता है लेकिन जब वहीं प्यार दूर हो जाता है तो सब कुछ टूटा सा महसूस होता है। इन दिनों जितनी जल्दी रिश्ते बनते हैं और दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं, उतनी ही आसानी से रिश्ते टूट भी जाते हैं। कपल के बीच ब्रेकअप होना आम बात हो गई है लेकिन अक्सर प्यार से शुरू हुआ रिश्ता लड़ाई-झगड़े से खत्म होता है। गलतफहमी, गुस्से या अन्य किसी भी कारण कपल अलग तो हो जाते हैं लेकिन उनके लिए ब्रेकअप से पल भर में उबरना मुश्किल हो जाता है। ब्रेकअप के बाद आपको आपके पार्टनर की याद आती है। आप नई शुरुआत को करना चाहते हैं लेकिन आपके आस पास की बाते और लोग आपको जाने अनजाने आपके पार्टनर के बारे में सोचने को मजबूर कर देती हैं। कई बार तो आपको अपने पार्टनर और उस रिलेशनशिप की आदत सी हो जाती है और इसी वजह से टूटे हुए दिल को जोड़ने व ब्रेकअप के दर्द से बाहर आने में सालों लग जाते हैं। अगर आपको भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड/ गर्लफ्रेंड की याद आती है और ब्रेकअप के दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो इन आसान से टिप्स को अपनाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।
Breakup Tips: ब्रेकअप के बाद सता रही है पार्टनर की याद? इन टिप्स से करें नई शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को करें बिजी
ब्रेकअप के बाद अपने टूटे हुए रिश्ते और एक्स के बारे में सोचना छोड़ दें। ये करना मुश्किल होता है लेकिन नामुमकिन नहीं होता। अपने आपको बिजी रखें। दूसरे कामों में मन लगाएं। इससे आपका ध्यान बटेगा और आप एक्स की यादों से बाहर निकलेंगे।
कुल बदलाव की है जरूरत
जब आप लंबे समय तक किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो आप अपनी जिंदगी अपने पार्टनर के इर्द- गिर्द घूमने लगती है। जैसे- पार्टनर की पसंद न पसंद को अपना लेना, एक दूसरे के मुताबिक रूटीन बना लेना। लेकिन ब्रेकअप के बाद आपको इन आदतों को छोड़कर अपनी पसंद नापसंद और अपने मुताबिक रूटीन तय करना होगा। इसके अलावा आपके एक्स की कई चीजें और गिफ्ट आपके पास हो सकते हैं। अगर आपको नई शुरुआत करनी हैं तो इन चीजों को खुद से दूर कर दें।
परिवार-दोस्तों को दें वक्त
ब्रेकअप के बाद लोग अकेले रहना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वह अपने टूटे रिश्ते के बारे में दोस्तों या परिवार से बात करने में सक्षम नहीं हैं। वह मन ही मन इसे किसी गलती की तरह समझने लगते हैं लेकिन ऐसे वक्त में आपको अपने परिवार व दोस्तों के साथ की जरूरत होती है। उनके साथ अधिक समय बिताएं। पिकनिक या ट्रिप प्लान करें और खुद का मूड फ्रेश करने के लिए बाहर निकलें।
जीवन में लाएं नयापन
जब आपकी लाइफ में कुछ नया होता है तो आप उसे लेकर उत्साहित होते हैं। ब्रेकअप के बाद इसी लॉजिक को अपनाते हुए कुछ नया करने की कोशिश करें। जैसे आप कुछ नया काम सीखने में अपना समय लगा सकते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से कोई नई स्किल, ट्रेनिंग या कोर्स ज्वॉइन करें। इससे आपके भविष्य को भी फायदा होगा और जीवन में उत्सुकता बढ़ेगी। नयापन का मतलब ब्रेकअप के बाद तुरंत किसी अन्य रिश्ते में आने से नहीं है।