सब्सक्राइब करें

Child Free Marriage: क्यों बच्चा नहीं चाहते आजकल के युगल, जानिए "चाइल्ड फ्री मैरिज" के फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 05:25 PM IST
सार

एक सर्वे के मुताबिक, 9 फीसदी भारतीय युवा शादी तो करना चाहते हैं लेकिन बच्चा नहीं चाहते। Dink Couple Trend  को Child Free Marriage भी कह सकते हैं, जिसमें कपल को फैमिली प्लानिंग की कोई जल्दबाजी नहीं है।

विज्ञापन
Child Free Marriage Trend In India What Is Dink Couple know Benefits in Hindi
क्या है डिंक कपल और बिना बच्चे की शादी के फायदे - फोटो : Amar Ujala

Child Free Marriage Trend In India: आजकल समाज में तेजी से बदलते रिश्तों और जीवनशैली के बीच एक नया ट्रेंड उभर कर सामने आ रहा है जिसे DINK (Dual Income, No Kids) कहा जाता है। इस ट्रेंड में दंपत्ति (कपल) अपने करियर पर फोकस करते हैं और जानबूझकर बच्चे न होने का फैसला करते हैं। इसका मतलब यह है कि दोनों की आय होती है, लेकिन वे बच्चे नहीं चाहते। यह ट्रेंड पश्चिमी देशों में पहले से लोकप्रिय था, लेकिन अब भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है। एक सर्वे के मुताबिक, 9 फीसदी भारतीय युवा शादी तो करना चाहते हैं लेकिन बच्चा नहीं चाहते। Dink Couple Trend  को Child Free Marriage भी कह सकते हैं, जिसमें कपल को फैमिली प्लानिंग की कोई जल्दबाजी नहीं है।



चाइल्ड फ्री मैरिज का चलन बढ़ा

DINK यानी Dual Income, No Kids, वो कपल्स होते हैं जो शादीशुदा तो होते हैं, लेकिन बच्चे नहीं चाहते। ये दंपति करियर पर ध्यान देते हैं और अपने जीवन के अन्य लक्ष्यों पर फोकस करते हैं। इस लाइफस्टाइल को अपनाने वाले कपल्स मानते हैं कि बच्चे की जिम्मेदारियों से मुक्त रहकर वे अपनी व्यक्तिगत और प्रोफेशनल जिंदगी में ज्यादा संतुलन बनाए रख सकते हैं।

Trending Videos
Child Free Marriage Trend In India What Is Dink Couple know Benefits in Hindi
कामकाजी कपल - फोटो : istock

डिंक कपल ट्रेंड की लोकप्रियता के कारण

करियर पर फोकस

युवा पीढ़ी अपने करियर को प्राथमिकता दे रही है। उन्हें लगता है कि बच्चे होने पर वह अपने करियर के प्रति उतनी ऊर्जा और समय नहीं दे पाएंगे। खासकर महिलाओं के लिए यह निर्णय मुश्किल होता है क्योंकि बच्चे की परवरिश में उनका करियर अक्सर प्रभावित होता है।

आर्थिक स्वतंत्रता

DINK कपल्स आर्थिक रूप से स्वतंत्र होते हैं और अपनी दोहरी आय का फायदा उठाकर बेहतर जीवनशैली जीना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि बच्चों के बिना वे ज्यादा यात्रा कर सकते हैं, नए अनुभवों का आनंद ले सकते हैं और अपने शौक को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Child Free Marriage Trend In India What Is Dink Couple know Benefits in Hindi
Women - फोटो : Pexel

पर्यावरण और सामाजिक चिंताएं

कुछ कपल्स पर्यावरण और अत्यधिक जनसंख्या की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों को जन्म नहीं देना चाहते। वे मानते हैं कि बिना बच्चों के भी वे समाज में योगदान कर सकते हैं, और उनके जीवन का उद्देश्य पूरा हो सकता है।

व्यक्तिगत स्वतंत्रता

कई कपल्स व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। बच्चों की जिम्मेदारियों से मुक्त रहकर वे अपने जीवन में अधिक स्वायत्तता और समय पा सकते हैं।

रिश्ते पर फोकस

कुछ दंपति अपने रिश्ते पर फोकस करना चाहते हैं और बच्चे की जिम्मेदारियों के बिना अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं।
 

Child Free Marriage Trend In India What Is Dink Couple know Benefits in Hindi
कामकाजी कपल - फोटो : istock

चाइल्ड फ्री मैरिज के फायदे

डिंक कपल्स बिना बच्चे की शादी के कई फायदों को लेकर सकारात्मक होते हैं। आइए जानते हैं कि बिना बच्चे की शादी के कुछ महत्वपूर्ण फायदे-

आर्थिक लाभ

बच्चे की परवरिश और शिक्षा में काफी खर्च होता है। हालांकि जिन वैवाहिक जोड़े के बच्चे नहीं होते उनके खर्चे तुलना में कम होते हैं। ऐसे कपल अपनी आय को बेहतर तरीके से निवेश कर सकते हैं या अपनी इच्छाओं और शौक को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, वित्तीय सुरक्षा के साथ वे भविष्य में आरामदायक जीवन का भी आनंद ले सकते हैं।

करियर में तरक्की

बच्चे न होने की वजह से कपल्स करियर पर पूरी तरह ध्यान दे सकते हैं। महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद होता है क्योंकि उन्हें करियर में ब्रेक लेने की आवश्यकता नहीं होती। इससे उन्हें अपने प्रोफेशनल गोल्स तक जल्दी पहुंचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Child Free Marriage Trend In India What Is Dink Couple know Benefits in Hindi
Relationship Tips - फोटो : iStock

सक्रिय और यात्रा-प्रधान जीवनशैली

बच्चे के बिना कपल्स ज्यादा यात्रा कर सकते हैं, नए अनुभव हासिल कर सकते हैं और अपनी जिंदगी में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी रख सकते हैं। उन्हें बार-बार अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे उनकी जीवनशैली ज्यादा सक्रिय और रोमांचक हो सकती है।

कम तनाव और जिम्मेदारियां

बच्चों की परवरिश एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और इससे जुड़ा तनाव भी काफी ज्यादा होता है। बिना बच्चे के कपल के पास यह तनाव नहीं होता और वे अपने रिश्ते और व्यक्तिगत जीवन को कम जिम्मेदारियों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

स्वास्थ्य और मानसिक शांति

बिना बच्चों के कपल्स अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकते हैं। बच्चे की देखभाल में रातों की नींद खराब होने जैसी समस्याएं नहीं होती और मानसिक रूप से भी वे ज्यादा संतुलित रह सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed