सब्सक्राइब करें

Relationship Tips: भूल से भी पति की ये पांच बातें न मानें पत्नी, तुरंत करें इनकार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 19 Sep 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things Wives Should Stop Doing For Husband and Need To Refuse
पति की ये बातें न मानें पत्नी - फोटो : Amar Ujala

5 Things Wives Should Stop Doing For Husband : पति-पत्नी का रिश्ता आपसी सम्मान, समझ और समानता पर आधारित होता है। यह जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे की भावनाओं, इच्छाओं और स्वतंत्रता का आदर करें। शादी के बाद पत्नी से उम्मीद की जाती है कि वह पति की हर बात मानें। स्वस्थ गृहस्थ रिश्ते के लिए पति पत्नी का एक दूसरे की बातों को मानना और उनका सम्मान करना जरूरी है। हालांकि, कई बार पति या पत्नी के बीच कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं जो किसी एक के लिए गलत या अनुचित हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी नहीं कि पत्नी पति की हर बात बातें। कुछ ऐसी अनुचित बातें हैं जो किसी भी पत्नी को नहीं माननी चाहिए और सीधे पति को इनकार कर देना चाहिए।

Trending Videos
Relationship Tips 5 Things Wives Should Stop Doing For Husband and Need To Refuse
Relationship - फोटो : Pexel

स्वतंत्रता पर अंकुश लगाना

अगर पति पत्नी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, जैसे नौकरी, शिक्षा, दोस्ती या निजी पसंद-नापसंद पर रोक लगाते हैं, तो यह स्वीकार्य नहीं है। किसी भी व्यक्ति को अपनी स्वतंत्रता और जीवन के निर्णय खुद लेने का अधिकार होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things Wives Should Stop Doing For Husband and Need To Refuse
परिवार - फोटो : istock

पारिवारिक या सामाजिक रिश्तों में दूरी बनाना

कई बार पति अपनी पत्नी को अपने मायके या दोस्तों से दूर रहने की बात कहते हैं। अगर ऐसा किसी अनावश्यक दबाव या नियंत्रण के लिए हो रहा है, तो पत्नी को इसका विरोध करना चाहिए। हर किसी को अपने रिश्ते और सामाजिक संपर्कों को बनाए रखने का हक है।

Relationship Tips 5 Things Wives Should Stop Doing For Husband and Need To Refuse
Relationship Tips - फोटो : iStock

शारीरिक या मानसिक शोषण सहना

किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक शोषण गलत है। अगर पति इस प्रकार का व्यवहार करते हैं, तो पत्नी को इसे कतई नहीं सहना चाहिए और मदद लेनी चाहिए। रिश्ते में किसी भी तरह का अपमान या हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकता।

विज्ञापन
Relationship Tips 5 Things Wives Should Stop Doing For Husband and Need To Refuse
रिलेशनशिप - फोटो : istock
सपनों और आकांक्षाओं को त्यागना

यदि पति पत्नी से उनके व्यक्तिगत सपनों, आकांक्षाओं, या करियर को छोड़ने के लिए कहते हैं, तो यह सही नहीं है। पत्नी को अपने जीवन के लक्ष्यों और सपनों को पूरा करने का पूरा अधिकार है, और उन्हें इसका सम्मान मिलना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed