{"_id":"5f59c4ece2df8c554c119d38","slug":"couples-break-up-even-after-falling-in-love-with-each-other","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन वजहों से प्यार होने के बाद भी लोग छोड़ देते हैं पार्टनर का साथ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
इन वजहों से प्यार होने के बाद भी लोग छोड़ देते हैं पार्टनर का साथ
किसी के साथ रिलेशन में जाना तो बहुत आसान होता है, लेकिन उस रिश्ते को हर परिस्थिति में निभाना बहुत मुश्किल होता है। किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ उसे एक पौधे की तरह सींचना पड़ता है, नहीं तो उसमें नीरसता आने लगती है, जिससे न चाहते हुए भी लोग अपने पार्टनर को छोड़ देते हैं या फिर कई बार ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि बहुत प्यार करने के बावजूद पार्टनर का साथ छोड़ना पड़ता है। आइए जानते हैं किन वजहों से प्यार करने के बाद भी लोग पार्टनर को छोड़ देते हैं...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
एक रिश्ते को निभाने के लिए दोनों का तरफ से प्रयास करने पड़ते हैं, लेकिन जब किसी रिश्ते को ज्यादा वक्त हो जाता है और एक पार्टनर दूसरे पर ज्यादा ध्यान न दे, तो उस व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि शायद अब आपको उसकी कोई जरुरत नहीं है। इससे पार्टनर को लगता है कि शायद उसका आपसे अलग हो जाना ही ठीक होगा। इस तरह प्यार होते हुए भी लोग अपने पार्टनर को छोड़ देते हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
आज की लाइफ बहुत बिजी हो गई है, जिसके कारण लोग एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं या फिर काम की वजह से लॉग्न डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। लेकिन काम की वजह से अगर आपस में ठीक से बात भी न हो पाए तो कम्यूनिकेशन गैप बढ़ जाता है, जिससे रिश्ते में जिस तरह का लगाव होना चाहिए, उतना नहीं रहता है। इस कारण बिना किसी वजह के भी लोग पार्टनर को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रिश्ते के टूटने की सबसे बड़ी वजह है फैमिली का तैयार न होना। कुछ मामलों में लोग अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर रिलेशन में नहीं रहना चाहते हैं या फिर फैमिली का प्रेशर इतना ज्यादा होता है कि न चाहते हुए भी अपने पार्टनर को छोड़ना पड़ता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।