{"_id":"5f59b8588017164ff17043e0","slug":"relationship-tips-in-hindi-do-not-ignore-these-partner-activities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर पार्टनर कर रहा है ऐसी हरकतें, तो अपने रिश्ते को लेकर रहें सतर्क","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
अगर पार्टनर कर रहा है ऐसी हरकतें, तो अपने रिश्ते को लेकर रहें सतर्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर रिश्ते में मजबूती होने के लिए सबसे बड़ी चीज होती है विश्वास, इसलिए पार्टनर पर विश्वास करना बहुत जरुरी होता है, जब हम किसी से प्यार करते है तो उस पर पूरा भरोसा करते हैं। लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं रहता है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप पार्टनर पर बात-बात पर शक करें। हर बात पर नजर रखें लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती है, जिनसे आपको कुछ अटपटा लगता है, तो आपको अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। पार्टनर की कुछ आदतों पर आपको ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो आदतें जो आपके रिश्ते के लिए सही नहीं हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर के साथ हर बात को शेयर करते हैं। एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन जब भी आप किसी काम से उनका फोन मांगते हैं, तो वे अचानक से कतराने लगते हैं या फोन नहीं देना चाहते हैं। अगर आपको फोन देते भी हैं तो मैसेज और कॉल डिलीट करने के बाद। जब ये आदत आपको हमेशा दिखाई दे तो आपको सतर्क रहने की जरुरत है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आपके पार्टनर का कोई एक्स रह चुका/चुकी है, लेकिन आपके साथ नए रिश्तें में होने पर भी वो सोशल मीडिया पर आज भी एक्स को स्टॉक करते हैं, तो इसका मतलब है कि वो अभी भी एक्स से पूरी तरह अलग नहीं हो पाए हैं। ऐसे में आपको पार्टनर से आराम से बात करनी चाहिए। अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप एक-दूसरे के साथ शादी को लेकर कमिटेड हैं, लेकिन आपका पार्टनर आपको अपने दोस्तों से मिलवाने से कतराता है, या किसी के सामने अपने रिश्ते का जिक्र नहीं करना चाहता है। सोशल मीडिया पर आपके साथ कभी भी की फोटो या स्टेटस शेयर करने से मना कर देता है, तो ये बाद सोचने पर मजबूर करती है। इसका मतलब यह भी हो सकता है कि फैमिली या कुछ और वजह से वो ऐसा करते हैं। इसलिए आपको एकबार इस बारे में तसल्ली से पार्टनर के साथ बात करनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।