{"_id":"5f5768b68ebc3e435b518dc4","slug":"spending-time-with-children-can-help-grandparents-and-children-be-more-healthy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ग्रैंड पैरेंट्स के साथ बिताने दें समय, दोनों को होता है फायदा","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बच्चों को ग्रैंड पैरेंट्स के साथ बिताने दें समय, दोनों को होता है फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पहले के समय में ज्यादातर लोग अपने माता-पिता के साथ ही रहते थे, जिससे बच्चों को दादा-दादी सबका लाड़-प्यार मिलता था। लेकिन आज के समय में काम या फिर कई और वजहों से लोग अलग रहने लगे हैं। दादा-दादी या फिर नाना-नानी के साथ बिताए गए पल बच्चों और ग्रैंड पैरेंट्स दोनों के लिए बहुत खुशनुमा और यादगार होते हैं। जब बच्चा अपने दादा-दादी या नाना-नानी से मिलता है तो चहक उठता है, इसी तरह दादा-दादी को भी एक अलग तरह की खुशी मिलती है। एक साथ समय बिताने से केवल दादा-दादी को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी कई फायदे होते हैं तो आइए जानते हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
समय के साथ बुजुर्गों में भूलने की समस्या होने लगती है। ऑस्ट्रेलिया में हुई एक स्टडी के अनुसार, जो लोग अपने ग्रैंडकिड्स के साथ कम से कम हफ्ते में एक बार समय बिताते हैं, उनकी याद्दाश्त ज्यादा मजबूत रहती है, क्योंकि वे बच्चों के साथ बिताए टाइम में बच्चों द्वारा उनसे पूछे गए सवालों को याद करने की कोशिश करते हैं। बुजुर्गों में अलजाइमर का खतरा कम हो जाता है। वहीं एक दूसरी रिसर्च के अनुसार पोते पोती के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले लोग अकेले रहने वाले बुजुर्गों से ज्यादा लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
आज के समय में पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं ऐसे में बच्चा अकेलापन महसूस करता है, इसलिए उसे तनाव की समस्या हो सकती है। अकेले रहने वाले बच्चों में अवसाद की समस्या आज के समय में बहुत ज्यादा देखने को मिलती हैं, लेकिन जो बच्चे अपने ग्रैंड पैरेंटस के साथ समय बिताते हैं, उनमें डिप्रेशन की समस्या कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दादा-दादी के साथ समय बिताने वाले बच्चे भावनात्मक रुप से ज्यादा मजबूत होते हैं। ऐसे बच्चे आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। दादा-दादी के साथ समय बिताने वाला बच्चा अन्य बच्चों के मुकाबले ज्यादा समझदार होता है। ऐसे बच्चों का स्कूल में भी व्यवहार बहुत अच्छा रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।