सब्सक्राइब करें

शादी के बाद शुरुआती दिनों की ये गलतियां कर सकती हैं रिश्ते को कमजोर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 07 Sep 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Healthy Relationship Tips in Hindi These mistakes of couples after marriage can weaken the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जब किसी की भी शादी होती है, तो जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है। दो नए लोग, नए परिवार एक दूसरे से जुड़ते हैं। भारतीय परंपरा में तो शादी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शादी कुछ दिनों का नहीं बल्कि पूरी उम्र एक दूसरे का साथ निभाने का वादा है। जब नई शादी होती है तो एक-दूसरे को अच्छे से समझने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है, जाने अनजाने शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे उनका रिश्ता मजबूत होने की बजाय कमजोर हो जाता है। आइए जानते हैं वे गलतियां जिन्हें अक्सर कपल्स करते हैं..

Healthy Relationship Tips in Hindi These mistakes of couples after marriage can weaken the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी के बाद जब दो लोग एक दूसरे से जुड़ते हैं तो दोनों को थोड़ा बदलना पड़ता है, लेकिन जब दोनों में से कोई एक पार्टनर दूसरे को अपने हिसाब से ढालने कि कोशिश करता है। तो ये आदत आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकती है। कपल्स को हमेशा एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, प्राइवेसी और उसकी च्वाइस का ध्यान रखना चाहिए।

Healthy Relationship Tips in Hindi These mistakes of couples after marriage can weaken the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आज के समय में पुरुष और महिला दोनों ही कामकाजी हैं। इसलिए शादी के बाद पैसों को लेकर अक्सर बात न करने से आपके रिश्ते में परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए शादी के बाद या फिर पहले ही फाइनेंशियल बातो को लेकर आपस में बात कर लेनी चाहिए। ताकि आपको आगे जाकर कोई परेशानी न हो, और आप दोनों आराम से अपनी लाइफस्टाइल को मेंटेन करके रख सकें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Healthy Relationship Tips in Hindi These mistakes of couples after marriage can weaken the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे यहां घर का ज्यादातर काम महिलाओं के हिस्से में ही होता है। लेकिन अगर परिवार बड़ा है या फिर आपकी पत्नी भी जॉब करती है तो घर के कामों को भी आपस में बांट लेना चाहिए, नहीं तो काम को लेकर परिवार और आपके रिश्ते के बीच परेशानी हो सकती है। इसके लिए घर और परिवार में आपस में बैठकर आराम से बात कर लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
Healthy Relationship Tips in Hindi These mistakes of couples after marriage can weaken the relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब शादी के शुरुआती दिन होते हैं, तो अक्सर देखने में आता है कि कोई भी बात पार्टनर आपस में या परिवार के सामने खुलकर नहीं कह पाते हैं। ये समस्या लड़कियों के साथ ज्यादा होती है क्योंकि वे एक नए परिवार में जाती हैं। किसी भी परेशानी या बात को मन में ही रखना सही नहीं रहता है। किसी भी बारे में परिवार या पार्टनर के साथ खुलकर बात करनी चाहिए, क्योंकि यहीं छोटी बातें आगे चलकर बड़ी बन सकती हैं।
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed