{"_id":"5f5368e08ebc3e338d147d22","slug":"bad-relationship-can-hurt-your-mental-and-physical-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खराब होता रिश्ता सेहत पर डालता है बुरा असर, हो सकती हैं ये परेशानियां","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
खराब होता रिश्ता सेहत पर डालता है बुरा असर, हो सकती हैं ये परेशानियां
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेल्दी रिश्ते हेल्दी आप, क्योंकि अच्छे रिश्ते हमें खुशी देते हैं, तो वहीं खराब होते रिश्ते आपको टेंशन दे सकते हैं, जिसका सीधा असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए रिश्तों को बनाए रखना मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से बहुत ही जरूरी है। शोध के अनुसार, एक अच्छा और हेल्दी रिश्ता आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। तो वहीं एक खराब रिश्ता आपको कई तरह की मानसिक परेशानियां दे सकता है। आइए जानते हैं कि खराब रिश्ते आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह से बुरा असर डालते हैं।
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
किसी भी रिश्ते में जब परेशानियां आती हैं तो इसका सबसे ज्यादा असर खाने-पीने पर पड़ता है। तनाव की वजह से लोग टाइम पर खाना नहीं खाते हैं। कुछ लोग तनाव के समय ज्यादा कैलोरी भी लेने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बाधित होता है और आपको मोटापे की समस्या हो सकती है।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर किसी कपल के बीच का रिश्ता अच्छा नहीं होता है और रोज ही किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है तो इसका सीधा असर आपकी सेक्शुअल लाइफ पर भी पड़ता है। शोध के मुताबिक, जिन लोगों की सेक्स लाइफ अच्छी होती है, उनका स्वास्थ्य दूसरों के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहता है। सेक्स से तनाव और सिरदर्द जैसी परेशनियों में राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तनाव की वजह से आप खुद को थका हुआ महसूस करते हैं, जिसकी वजह से आलस आ सकता है। आपकी डेली रुटीन भी प्रभावित होती है। आप सही से व्यायाम आदि भी नहीं कर पाते हैं, रात को सही से सो नहीं पाते हैं। इसकी वजह से आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। तनाव की स्थिति कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो सकती है, ऐसी स्थिति में लोगों के मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आने लगते हैं। इसलिए एक खराब रिश्ता आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे समय में किसी मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।