{"_id":"6a7ebd40daa120a90e0b656d","slug":"kanpur-police-women-personnel-take-out-bike-rally-with-tricolour-cp-raghubir-lal-flags-it-off-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाथ में तिरंगा थाम महिला पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार, सीपी रघुवीर लाल ने किया बाइक रैली का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाथ में तिरंगा थाम महिला पुलिसकर्मियों ने भरी हुंकार, सीपी रघुवीर लाल ने किया बाइक रैली का शुभारंभ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
Kanpur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हाथ में तिरंगा लेकर किया। इस दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
1 of 9
कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शुक्रवार को एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों की एक विशाल और आकर्षक 'तिरंगा बाइक रैली' निकाली गई।
2 of 9
कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : amar ujala
इस रैली की शुरुआत कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने स्वयं अपने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर और हरी झंडी दिखाकर की। इस दौरान पुलिस महकमे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
3 of 9
कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : amar ujala
नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का अनोखा संगम
पुलिस लाइन ग्राउंड से रवाना हुई यह बाइक रैली शहर में नारी शक्ति और देशभक्ति का संदेश फैलाती नजर आई। वर्दी पहने और सिर पर हेलमेट लगाए महिला पुलिसकर्मी हाथों में और अपनी मोटरसाइकिलों पर शान से लहराता तिरंगा लेकर जब सड़कों पर निकलीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गूंजते नारों के साथ जब बुलेट और अन्य बाइकों पर महिला पुलिसकर्मियों का दस्ता आगे बढ़ा, तो पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : amar ujala
पुलिस कमिश्नर ने थामी तिरंगे की कमान
रैली के शुभारंभ के अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और हमारी अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां और महिला पुलिसकर्मी हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
- फोटो : amar ujala
यह बाइक रैली न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को जगाती है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा का एक बेहद मजबूत संदेश भी देती है। कमिश्नर ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराएं और इस राष्ट्रीय उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।