स्वतंत्रता दिवस से पहले एक्शन में यूपी एटीएस: हापुड़ में मस्जिद से दो संदिग्धों को दबोचा, मेरठ लेकर गई टीम
शुक्रवार को एटीएस ने शेरपुर गांव की कुरैशियान मस्जिद से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। टीम उन्हें मेरठ ले गई। मस्जिद कमेटी के अनुसार, वे बाहरी थे। एटीएस उनका पीछा कर रही थी। मौके पर एक संदिग्ध बाइक भी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद में शुक्रवार को एटीएस ने छापा मारकर यहां मौजूद दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। टीम दोनों को यहां से लेकर मेरठ रवाना हो गई। मौके पर एक संदिग्ध बाइक भी खड़ी मिली है।
मस्जिद इंतजामियां कमेटी के अनुसार, दोनों युवक क्षेत्र के रहने वाले नहीं थे और बिना किसी परिचय के मस्जिद में पहुंचे थे। उन्होंने मस्जिद के बाहर बाइक खड़ी की और अंदर चले गए। सुरक्षा एजेंसी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हापुड़ पुलिस ने एटीएस के पहुंचने की पुष्टि की है। लेकिन इसके अलावा पुलिस के पास और कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार दो दाड़ी और टोपी पहने मुस्लिम युवक मेरठ नंबर बाइक से सुबह यहां पहुंचे थे। दोनों की उम्र करीब 25 साल के आसपास रही होगी।
इनके यहां पहुंचने के पांच मिनट बाद ही एटीएस की टीम यहां पहुंच गई और दोनों को हिरासत में ले लिया। ऐसा लग रहा था कि टीम दोनों का पीछा करते हुए यहां पहुंची थी। सीओ राहुल यादव का कहना है कि एटीएस के आने की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी की जा रही है।