फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Farmers took out a 'Tractor Tiranga Yatra' and sent a message of unity

Hapur News: किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, एकता का दिया संदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers took out a 'Tractor Tiranga Yatra' and sent a message of unity
भाकियू की तिरंगा रैली में शामिल कार्यकर्ता और किसान। संवाद
धौलाना। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान किसानों ने देशभक्ति और किसान एकता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। तिरंगा यात्रा धौलाना थाने के पास से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए शहीद स्तंभ पहुंची। यहां से बड़ा बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। किसानों ने तिरंगा लहराते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया। यात्रा के समापन के बाद रविंद्र सिंह ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कलवा, नेताजी, प्रचार मंत्री रईस, हकीकत, शाहनवाज, आमिर चौधरी, प्रधान मुजाहिद, पूरन सिंह, रजनीश और छोटे तोमर सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed