{"_id":"6a7df89d607cc7961d0a5bd8","slug":"power-outage-in-four-neighborhoods-due-to-transformer-burnout-hapur-news-c-135-1-hpr1006-146532-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से चार मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। घास मंडी स्थित ट्रांसफार्मर बुधवार देर रात फुंकने से चार मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
मोहल्ला रमपुरा, रेलवे रोड, लुहारान और जवाहर बाजार में बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। पंखे बंद होने से घरों में उमस बढ़ गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। दुकानदारों के कामकाज पर असर पड़ा। लोगों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते बच्चे, बूढ़े और बीमार लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लोगों को स्नान और पीने के लिए पानी भी हैंडपंपों से लाना पड़ा।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का काम कराया जा रहा है। रात नौ बजे तक आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।