फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Aadhaar verification exposes fraudulent sale deed; accused in custody.

Hapur News: आधार सत्यापन ने खोली फर्जी बैनामे की पोल, हिरासत में आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar verification exposes fraudulent sale deed; accused in custody.
धौलाना। जमीन के फर्जी बैनामे का प्रयास करते हुए एक युवक को बुधवार को पकड़ लिया गया। धौलाना उपनिबंधक कार्यालय में दूसरे व्यक्ति के नाम पर जमीन का बैनामा कराने पहुंचे युवक के दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो असली पहचान सामने आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद निवासी पीके श्रीवास्तव और कृष्णाकांत शर्मा ने मिलक निवासी सोनू से जमीन खरीदने का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने सोनू को 32 लाख रुपये दिए थे। सौदा पूरा नहीं होने पर रकम वापस नहीं की गई। बाद में 32 लाख रुपये समायोजित करते हुए 12 लाख रुपये अतिरिक्त देने पर जमीन का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन

बुधवार को धौलाना निवासी नौशाद पुत्र अख्तर के नाम से जमीन का बैनामा कराने के लिए एक युवक उपनिबंधक कार्यालय पहुंचा। आधार सत्यापन के दौरान दस्तावेज में नौशाद के बजाय दिलशाद पुत्र निजामुद्दीन नाम सामने आया। नाम में अंतर देखते ही कर्मचारियों ने खरीद कर रहे पक्ष को सूचना दी और पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने अपना नाम दिलशाद बताया। आरोप है कि सोनू और उसके साथियों ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बैनामा कराने के लिए उसे तीन लाख रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। उपनिबंधक कार्यालय प्रभारी अमित वर्मा ने बताया कि आधार सत्यापन के दौरान नाम संदिग्ध मिलने पर फर्जीवाड़े का प्रयास पकड़ में आया। मामले में पीडि़त पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed