फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women hoisted the Tricolour and pledged to uphold the nation's unity.

Hapur News: महिलाओं ने फहराया तिरंगा झंडा, देश की एकता का लिया संकल्प

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Women hoisted the Tricolour and pledged to uphold the nation's unity.
एलायंस क्लब के कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत संस्था
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ गौरव ने तिरंगे के सम्मान में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर तिरंगे को नमन किया। क्लब सदस्यों ने देशभक्ति के गीतों और भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुतियों से तिरंगे की गौरवगाथा को जीवंत किया।
विज्ञापन

वातावरण में गूंजते देशभक्ति के स्वरों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जगाया। क्लब अध्यक्ष डॉ. आराधना वाजपेई ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। यह भारत की अस्मिता, स्वतंत्रता, एकता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान में सिर झुकाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि तिरंगे का हर रंग और अशोक चक्र त्याग, शांति, साहस व निरंतर कर्म की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

सचिव नीरू मित्तल ने आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के सम्मान का महत्व समझाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को भी महत्वपूर्ण बताया। मित्तल ने कहा कि देशभक्ति केवल नारों तक सीमित न रहकर आचरण में दिखनी चाहिए। कोषाध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय को एक सूत्र में बांधने वाला राष्ट्रीय प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना ही तिरंगे का सही सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed