फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   tiranga yatra

देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लें : केपी मलिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
tiranga yatra
गढ़ रोड पर तिरंगा रैली निकलने के बाद अटल पार्क पहुंचे भाजपाई। संवाद
हापुड़। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार की शाम को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीजे और बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के माहौल में बदल गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण तिरंगा यात्रा करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई। शाम करीब पांच बजे यात्रा नगर के फ्री गंज रोड से शुरू होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला और गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क पर आकर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए लाखों वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। आजादी के पर्व पर हर नागरिक को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। युवाओं को देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमें एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रफुल्ल सारस्वत, मालती भारती, मोहन सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, अशोक बबली, अमृता कुमार, अलका निम, मनोज वाल्मीकि, अमित शर्मा, प्रशांत त्यागी, हितेश मोदी, श्रीपाल सिंह, मुनेश त्यागी, सुयश वशिष्ठ, नितिन पाराशर, मनोज तोमर, योगेंद्र पंडित, पिंकी त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed