फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच संकेतों को न करें नजरअंदाज ताकि समय रहते रिश्ते को बचा सकें

Wed, 01 Jul 2020 07:13 AM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 01 Jul 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
Couples do not ignore these five signs so that the relationship can be saved in time
रिलेशनशिप को निभाने के लिए उसमें प्यार होना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोई भी रिलेशनशिप को निभाने के लिए उसमें प्यार होना बहुत जरूरी होता है, खासकर जब आपको किसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बितानी हो। लेकिन अगर दोनों के बीच प्यार ही खत्म हो जाए तो रिश्ता बोझ बनकर रह जाता है, ऐसे कपल्स सिर्फ शादी के रिश्ते को एक बंधन समझ कर निभाते रहते हैं लेकिन अगर सही वक्त पर रिश्ते में आई इन दूरियों को पहचान लिया जाए तो मैरिड लाइफ को हैप्पी मैरिड लाइफ बनाया जा सकता है।

Couples do not ignore these five signs so that the relationship can be saved in time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अगर आपके और पार्टनर के बीच बातचीत सिर्फ तभी होती है, जब कोई काम होता है। तो यह कम्यूनिकेशन गैप आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है, क्योंकि किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए कम्यूनिकेशन होना बहुत जरुरी होता है, नहीं तो गलतफहमियां होने में देर नहीं लगती है। सही से बातचीत न होने से हमें पता ही नहीं चलता है कि एक दूसरे की लाइफ में क्या चल रहा है,और रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं।

Couples do not ignore these five signs so that the relationship can be saved in time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

अगर बीमार होने पर सिर्फ दवाई लाकर देने तक फॉर्मेलिटी रह गई है,आपके बीमार होने पर भी पार्टनर आपका हाल चाल लेना भी जरुरी नहीं समझता है , तो यह चीज बताती है कि रिश्ते में प्यार खत्म हो रहा है। साथ ही अगर ऐसा लगे कि आप दोनों अपने रिश्ते को सिर्फ अपनी जिम्मेदारी समझ कर निभा रहें है एक दूसरे की लाइफ में क्या चल रहा है आपको यह जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है या एक दूसरे की परवाह करना बहुत कम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Couples do not ignore these five signs so that the relationship can be saved in time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

किसी भी रिश्ते में इमोशंस एक बहुत बड़ा रोल अदा करते हैं। इमोशंस किसी भी रिश्ते की कमजोरी और सबसे बड़ी स्ट्रेंथ होते हैं। लेकिन कुछ कपल्स रिश्ते में एक दूसरे के प्रति प्रैक्टिकल अप्रोच रखने लगते हैं, जैसे एक दूसरे के जन्म दिन या एनिवर्सरी पर गिफ्ट दे देना, बिना इस बात की परवाह किए कि ये गिफ्ट पार्टनर के पसंद आएगा या नहीं, गिफ्ट देना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी बन कर रह जाता है। हम एक दूसरे के इमोशन्स की परवाह करना तभी छोड़ते हैं, जब रिश्ते में प्यार खत्म होने लगता है।

विज्ञापन
Couples do not ignore these five signs so that the relationship can be saved in time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo

रिलेशनशिप में अपने प्यार को जाहिर करना बहुत जरुरी होता है फिर चाहे रिश्ता कितना भी पुराना क्यों न हो जाए। क्योंकि जब हम किसी से प्यार करते हैं तो जाहिर सी बात है कि हम पार्टनर के सामने अपने प्यार को जरुर जाहिर करना चाहेंगे। प्यार जाहिर करने के कई तरीके हो सकते है जैसे लॉंग ड्राइव पर जाना, आई लव यू बोलना ,पार्टनर को गले लगाना, लंबी बाते करना,व्यस्त होने के बावजूद भी पार्टनर के लिए वक्त निकालकर साथ में कुछ वक्त बिताना,,अगर ये सारी बातें अब न के बराबर रह गई हैं तो आपके बीच प्यार खत्म हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed