{"_id":"5b4ae2424f1c1b4b748b4d16","slug":"cute-marriage-proposal-during-india-england-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत और इंग्लैंड के मैच में लड़की को किया प्रपोज तो खिलाड़ी बजाने लगे ताली","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
भारत और इंग्लैंड के मैच में लड़की को किया प्रपोज तो खिलाड़ी बजाने लगे ताली
Sun, 15 Jul 2018 11:38 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
cute proposal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के मैच के बीच वो नजारा ही अलग था जब सब की निगाहे मैच से हटकर एक भारतीय कपल पर जा टिकी। दरअसल मैच के दौरान लोगों को एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला, जब एक शख्स ने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।
2 of 4
cute proposal
स्टेडियम में लगी स्क्रीन पर भी मैच की जगह दोनों के इस खास लम्हें को दिखाया जा रहा था। कुछ देर के लिए सबका ध्यान मैच से हटकर दोनों के इस रोमांटिक पलों की तरफ चला गया। सभी इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर लड़की का क्या जवाब होगा।
3 of 4
cute proposal
लड़की ने जब तक प्रपोजल का जवाब नहीं दिया तब तक स्क्रीन पर 'डिसीजन पेंडिंग' लिखा रहा और जैसे ही लड़की ने हां की युवक ने उसे अंगूठी पहना दी और फिर दोनों ने एक दूसरे को गले से लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
cute proposal
इस अनोखे प्रपोजल के इंग्लैंड और भारतीय टीम के खिलाड़ी भी गवाह बने। मैदान में मौजूद सभी लोग स्क्रीन पर दोनों के इस खास लम्हे को देखकर जोर जोर से तालियां बजा रहे थे। टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस दौरान तालियां बजाते दिखे। सोशल मीडिया पर ये प्रपोजल तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी देखें ये क्यूट प्रपोजल...
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।