{"_id":"5becf4cabdec2269385b71de","slug":"deepveer-wedding-know-about-the-love-affairs-of-bollywood-actress-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DeepVeer Wedding: उतार-चढ़ाव भरी है दीपिका की लव लाइफ, सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 8 अफेयर","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
DeepVeer Wedding: उतार-चढ़ाव भरी है दीपिका की लव लाइफ, सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 8 अफेयर
Thu, 15 Nov 2018 12:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
deepika padukone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली में अपने रणवीर सिंह के साथ शादी रचा ली। अपनी पहली फिल्म से ही काफी चर्चा में बनी रहने वाली दीपिका के फिल्मी करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। रणवीर सिंह से शादी से पहले दीपिका का नाम रणबीर कपूर के अलावा कई लोगों के साथ जोड़ा गया। आइए आपको बताते हैं कि दीपिका का किन-किन लोगों के साथ अफेयर रहा है।
2 of 7
निहार और दीपिका
दीपिका पादुकोण सबसे पहले जिस शख्स के प्यार में पड़ीं उनका नाम था निहार पांड्या। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। एक वेबसाइट के मुताबिक उस वक्त दीपिका निहार के साथ लिव इन में रह रहीं थीं। दीपिका उस वक्त इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की तैयारी कर रही थीं और साथ ही साथ मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमा रही थीं। लेकिन तीन साल के अफेयर के बाद वो वक्त भी आया जब दोनों का ब्रेक-अप हो गया।
3 of 7
deepika padukone
- फोटो : file photo
निहार पांड्या के बाद दीपिका का नाम एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। वो बात अलग है कि ये रोमांस सिर्फ कुछ वक्त के लिए ही रहा, और फिर दीपिका की जिंदगी में एंट्री मारी क्रिकेटर और लाखों दिलों की धड़कन युवराज सिंह ने। युवराज और दीपिका का रिलेशन भी ज्यादा लंबा नहीं चला और कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। दोनों को साथ में कई जगह घूमते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
deepika padukone
- फोटो : self
कहा जाता है कि युवराज से पहले दीपिका क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट कर रही थीं। लेकिन बीच में ही युवराज की एंट्री हो गई जिससे धोनी कुछ नहीं कर पाए। इस तरह युवराज और दीपिका की नजदीकियों की वजह से धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली और रिश्ता तोड़ लिया।
विज्ञापन
5 of 7
deepika padukone
- फोटो : file photo
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी दीपिका का काफी लंबा चौड़ा अफेयर रहा। दोनों को अक्सर साथ घूमते और पार्टी करते हुए देखा जाता। खबरें तो यहां तक आईं कि सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका को एक फ्लैट भी गिफ्ट किया। दीपिका सिद्धार्थ के प्यार में इस कदर पागल थीं कि माल्या की हर किंगफिशर पार्टी और फैशन शो में वो नजर आती थीं। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। दोनों का रिलेशन भी ज्यादा नहीं चला और अलग हो गए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।