फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर पत्नी के लिए खरीदें इस तरह के गहने, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Shopping Purchase These Jwellery For Life Partner in Hindi
धनतेरस पर पत्नी को दें ये आभूषण - फोटो : Istock

Dhanteras 2022: इस साल धनतेरस का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। आज यानी 22 और 23 अक्तूबर को धनतेरस की तिथि लग रही है। धनतेरस के मौके पर भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी और कुबेर जी की भी पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य हैं। ऐसे में आरोग्य सुख यानी स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। लेकिन इस मौके पर बर्तन और सोने व चांदी की चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि का जन्म अमृत कलश के साथ हुआ था। इसी कारण धनतेरस के दिन बर्तन या धातु खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर घर की लक्ष्मी के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। पत्नी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें सरप्राइज के तौर पर गहने तोहफे में दें। धनतेरस पर खरीद सकते हैं गृह लक्ष्मी के लिए इस तरह के गहनें।

Dhanteras 2022 Shopping Purchase These Jwellery For Life Partner in Hindi
मीनाकारी ज्वेलरी - फोटो : Istock

मीनाकारी आभूषण

मीनाकारी आभूषण आपकी पत्नी को बहुत पसंद आएगा। इसमें सोने और पीतल के आभूषणों पर तरह तरह रंगों से पेंटिंग की जाती है। इस तरह के आभूषण पर्शियन कला के होते हैं। मीनाकारी आभूषण सदाबहार हैं। इन्हें कभी भी, किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। मीनाकारी गहनों में लुक अधिक पारंपरिक लगता है।

Dhanteras 2022 Shopping Purchase These Jwellery For Life Partner in Hindi
माॅड्यूलर ज्वेलरी - फोटो : Istock

मॉड्यूलर जूलरी

इन दिनों मॉड्यूलर जूलरी का ट्रेंड है। महिलाओं को इस तरह की ज्वेलरी भी आकर्षित करती है। आप पत्नी को हार, ब्रेसलेट, साड़ी पिन का कलेक्शन गिफ्ट कर सकते हैं। इसे पहनने पर स्मार्ट लुक मिलता है। हालांकि लचीलापन ज्यादा होने के कारण इसे पहनते समय ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। मॉड्यूलर जूलरी में आप अपनी पसंद के मुताबिक कोई रत्न भी लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2022 Shopping Purchase These Jwellery For Life Partner in Hindi
लाइट वेट ज्वेलरी - फोटो : Istock

हल्के गहने

पहले महिलाओं को भारी भरकम आभूषण पसंद आते थे लेकिन आजकल महिलाएं लाइट वेट ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। यह ज्वेलरी पहनने में हल्की पर इनका लुक हैवी दिखाई देता है। इनकी कीमत भी कम होती है। आप लाइट वेट ज्वेलरी में अंगूठी, हार, या पेंडेंट और चेन, हथफूल, ब्रेसलेट आदि पत्नी को गिफ्ट कर सकते हैं। गिफ्ट को खास बनाना चाहते हैं तो पहले से ही अपनी पसंदीदा डिजाइन में ज्वेलरी बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Dhanteras 2022 Shopping Purchase These Jwellery For Life Partner in Hindi
सोने की गिन्नी - फोटो : Istock

सोने की गिन्नी

धनतेरस के मौके पर गृह लक्ष्मी को सोने की गिन्नी खरीद कर गिफ्ट कर सकते हैं। सोने की गिन्नी पाकर भी पत्नी उतना ही खुश होंगी, जितना आभूषण मिलने पर। जरूरत पड़ने पर पत्नी सोने की गिन्नी से अपनी पसंद का कोई छोटा सा आभूषण बनवा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed