फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाहती हैं लंबा चले रिश्ता तो शादी करने से पहले ही अपने पार्टनर से क्लीयर कर लें ये बातें

Tue, 20 Nov 2018 12:01 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
discuss these things before getting into a relationship
- फोटो : file photo
जब भी कभी लाइफ पार्टनर चुनने की बात आती है तो इसे लेकर आपके मन में तमाम सवाल आने लगते हैं। जो गुण आप अपने पार्टनर में देखना चाहती है आप वो चीजें उनमें देखने लगती है कि क्या वो बात उनमें है। सभी बातों पर गौर करने के बाद आप इस बात का फैसला लेती हैं कि वह आपके पार्टनर बनने के लिए ठीक है या नहीं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आगे चलकर आप दोनों में दिक्कते न आए तो आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो रिलेशनशिप को शुरू कने से पहले आपको अपने पार्टनर से जरूर शेयर करनी चाहिए। ऐसा करने से आगे चलकर आप दोनों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
discuss these things before getting into a relationship
- फोटो : file photo
अपने फैसले लेने की आजादी
शादी करने का यह मतलब नहीं है कि आप अपने फैसले खुद नहीं ले सकती या उनके लिए अपने पार्टनर पर निर्भर रहेंगी। रिश्ते को शुरु करने से पहले ही इस बारे में आप उनसे चर्चा कर लें कि आप आत्मनिर्भर है और अपने फैसले खुद लेने का हक रखती हैं ताकि आगे चलकर आप दोनों में इन बातों के लेकर किसी तरह की परेशानी खड़ी न हो।
discuss these things before getting into a relationship
- फोटो : file photo
करियर
कई लड़कियां शादी के चलते अपने करियर के साथ समझौता कर लेती हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है, ऐसा न करें। आप अपने पार्टनर से इस बारे में पहले ही खुलकर करें कि आप शादी के बाद भी जॉब कर आत्मनिर्भर रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
discuss these things before getting into a relationship
- फोटो : file photo
जिम्मेदारियां
हमारी सोसाइटी में बहुत सारे लोगों का मानना है कि घर परिवार और बच्चों का संभालने का काम महिलाओं का होता है, लेकिन वो जमाने गये। आज महिलाएं भी बराबर काम करती हैं। इसलिए आप दोनों को घर के काम में भी बराबर हाथ बांटना चाहिए। अगर वो इसके लिए तैयार नहीं तो उन्हें शादी या डेट करने से पहले ही मना कर दें।
विज्ञापन
discuss these things before getting into a relationship
- फोटो : file photo
पर्सनल स्पेस
हर किसी को अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, लेकिन अगर हम बात करें शादीशुदा महिलाओं की तो उनकी जिंदगी में ऐसे किसी शब्द की जगह ही नहीं होती। जब उन्हें अपनी चीजों को करने का मौका नहीं मिलता तब उन्हें अफसोस होने लगता है कि शादी के बाद तो जैसे उनकी कोई लाइफ ही नहीं रह गई है। इसलिए आपको बादमें इस चीज को लेकर अफसोस न हो तो आप पहले ही इस बात पर अपने पार्टनर से बात कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed