सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: अगर बच्चों को बनाना है संस्कारी तो जरूर सिखाएं ये पांच बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023 Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali To Your Kids in Hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali: इस वर्ष दीपोत्सव 10 नवंबर से शुरु हो रहा है। पांच दिवसीय पर्व के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, फिर 12 नवंबर को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक, दिवाली घर ही नहीं मन के अंधकार को मिटा देने वाला पर्व है। अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में दिवाली मनाते हैं।



मान्यता है कि अयोध्या नरेश श्री राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अपने राज्य वापस आए थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित करके पूरी राज्य को प्रकाशमय कर दिया था। अंधकार को रोशन कर दिया था। नगरवासियों को महसूस हुआ जैसे प्रभु श्रीराम उनके दुखों का हरण करने के लिए आ रहे है।

दिवाली के पर्व को लोग आज भी प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। लोग आतिशबाजी करते हैं। तरह-तरह के पकवान बनते हैं। हालांकि दिवाली के सही अर्थ को आजकल बच्चे नहीं समझ पाते। उनके लिए दिवाली का मतलब सिर्फ लाइटिंग, पटाखे और मिठाइयां होती हैं। इस दिवाली अपने बच्चों को शिष्टाचार से जुड़ी अच्छी आदतों के बारे में सिखाएं, ताकि उनमें गुणों की वृद्धि हो सके और वह सफल और आदर्श जीवन जी सकें। 

Trending Videos
Diwali 2023 Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali To Your Kids in Hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

आचरण

इस दिवाली बच्चों को अच्छे व्यवहार से जुड़ी शिक्षा दे सकते हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के बारे में बताएं और उनके आचरण को अपनाने के लिए बच्चे को प्रेरित करें। बच्चों को सिखाएं कि बड़ों के साथ कैसे व्यवहार करना चाहिए। बुजुर्गों और अपने से छोटों से प्यार जताने के तरीके समझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023 Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali To Your Kids in Hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

साफ-सफाई

बच्चों को साफ-सफाई का महत्व समझाने के लिए दिवाली उपयुक्त समय है। दिवाली में घर की सफाई करते समय बच्चों की मदद लें। उन्हें बताएं कि घर और आसपास की सफाई सेहत के लिए भी अच्छी होती है, साथ ही आपको एक अच्छा जीवन देती है। इसका धार्मिक महत्व भी है। कहते हैं जहां स्वच्छता होती है वहीं माता लक्ष्मी की वास होता है।

Diwali 2023 Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali To Your Kids in Hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

दान

दिवाली के मौके पर घर की साफ सफाई के दौरान कई पुराने सामान और कपड़ों को आप घर से बाहर कर देते हैं। जो चीजें आपके काम की न हो या पुरानी हो चुकी हों ,उसे किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं। पुराने सामान को बच्चों के हाथों से किसी जरूरतमंद को दिलवाएं। उन्हें दूसरों की मदद करना और दान देना सिखाएं।

विज्ञापन
Diwali 2023 Parenting Tips Teach Moral Values Of Diwali To Your Kids in Hindi
Diwali 2023 - फोटो : Istock

परिवार 

बच्चों को रामायण की कथा सुनाएं। उन्हें बताएं कि श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के बीच कितना प्रेम था। चारों भाई एक दूसरे के लिए राजपाठ और ऐशो-आराम छोड़ने को तैयार रहते थे। परिवार में इसी तरह की एकता और प्रेम होना चाहिए। बच्चे को परिवार से जुड़े रहने और भाई बहनों का ख्याल रखने की सीख दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed