{"_id":"5b23a1f24f1c1b214d8b678f","slug":"end-that-relationship-which-is-not-allowing-you-to-move-forward","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा रिश्ता, जो आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहा तो रिश्ते का अंत करने में आपकी भलाई है","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ऐसा रिश्ता, जो आपको आगे बढ़ने नहीं दे रहा तो रिश्ते का अंत करने में आपकी भलाई है
मोनिका अग्रवाल
Updated Sat, 16 Jun 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
stress couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप प्रेम भरे एक रिश्ते में होते हैं, तो आपको उस व्यक्ति के साथ की आदत हो जाती है। उनके बिना जीना असंभव-सा लगता है। कई चेतावनियों के बाद भी आप उन्हें खुद से दूर करने से डरती हैं। लेकिन यह मत भूलिए कि ऐसा रिश्ता अगर आपको आगे बढ़ने में सहायता नहीं कर रहा है, तो उस रिश्ते का अंत करने में ही आपकी भलाई है। यहां कुछ बातें हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।
stress couple
अरे..यह क्या हुआ?
संवाद वह साधन है, जिसमें सब कुछ हल करने की शक्ति होती है। यदि आपके झगड़े 'यह क्या हुआ?' और 'यह क्यों हुआ?' जैसे मुद्दों के बारे में बात किए बिना खत्म हो जाते हैं, तो यह एक बहुत बुरा संकेत है। यह आगे चलकर बड़ा संकट बन सकता है। एक स्वस्थ रिश्ते में साथी आपस में बातचीत को महत्व देते हैं। महत्वपूर्ण चर्चाओं को करने में कभी विलंब नहीं करना चाहिए। अधिकतर अनसुलझे मुद्दे ही बाद में सामने आते हैं। इसलिए झगड़े के मुद्दे को बातचीत से हल करके समाप्त करना चाहिए।
है नाम होठों पर लेकिन...
संवाद करने के लिए दोनों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालना जरूरी है। टेक्नोलॉजी ने ऐसा करना हमारे लिए काफी आसान बना दिया है। लेकिन इसके बाद भी कई बार लोग एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते। अगर आपका साथी आपके साथ कई घंटों तक संपर्क में न रहे, तो आपका नाखुश होना स्वाभाविक है। यदि वे आपके बार-बार अनुरोध करने के बाद भी आपके लिए समय नहीं निकालते हैं, तो यह इस रिश्ते से बाहर निकलने का समय है।

सिर्फ आप ही सोच रही हैं?
क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है, जैसे सारे प्रयास केवल आप ही कर रही हैं? संबंधों की वृद्धि के लिए समझौते महत्वपूर्ण हैं, वे बड़े हों या छोटे। अपने साथी की खुशी या रिश्ते के लिए समझौता करना व स्वयं में छोटे-छोटे बदलाव करना एक बहुत अच्छा संकेत है। हालांकि, अगर आपके समझौते की सराहना नहीं की जा रही है या यदि अकेले आप ही समझौते कर रही हैं, तो यह काफी निराशाजनक हो सकता है। अगर आपको अपने साथी से बदले में वही प्रयास नहीं मिल रहे हैं, तो शायद आपको इस पर विचार करना चाहिए।
आज और आने वाले कल पर नजर
अतीत में रहने से कुछ बेहतर नहीं होगा। यदि आपका साथी अपने अतीत या आपके अतीत को पीछे नहीं छोड़ पा रहा, तो यह अच्छा संकेत नहीं है। आप उस अतीत से आगे बढ़ गए हैं और बेहतर व्यक्ति बन गए हैं। आपको हर वक्त अपने अतीत के स्मरण की आवश्यकता नहीं है। यदि आपका साथी सालों पहले हुई आपकी किसी गलती के बारे में बार-बार बात करता है, तो वक्त आ गया है कि आप उन्हें बताएं कि आपको अपने जीवन में इस तरह की नकारात्मकता की आवश्यकता नहीं है।

sad couple
सब कुछ हो सामने...
लुका-छिपी बच्चों का एक खेल है। एक मजबूत रिश्ते में, किसी प्रकार के राज के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और न ही कोई झूठ होना चाहिए। फिर राज चाहे कितना बड़ा या छोटा हो। साथी अक्सर एक-दूसरे से चीजों को छिपाते हैं, वह सोचते हैं कि बताने से सब बर्बाद हो जाएगा, उनका साथी गुस्सा या परेशान हो जाएगा। पर बाद में जब समय के साथ रहस्य खुलते हैं, तब वे अपने किए के जिम्मेदार खुद होते हैं। चीजों को आपस में न बांटने से विश्वास की कमी बढ़ती है, जो आप दोनों को कभी साथ नहीं लाता।
बेहतरी के लिए यही सही
कई बार, भले ही दोनों लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उनके बीच सब कुछ ठीक होता है, पर रिश्तों को खत्म करना पड़ता है। अगर दोनों के जीवन में अलग-अलग लक्ष्य हैं या जीने के अलग-अलग तरीके हैं और वे ऐसी बातों पर आपसी सहमती नहीं बना पा रहे हैं, तो उनके पास रिश्ते को अंत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि ऐसी स्थिति में किसी की कोई गलती नहीं है। यह बस समझने की बात है कि दोनों लोगों की बेहतरी के लिए क्या सही है।