फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to run over grandfather and grandsons with a tempo

Meerut News: दादा-पोतों को टेंपो से कुचलने का प्रयास

Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run over grandfather and grandsons with a tempo
- महिला को सड़क पर गिराकर पीटा
विज्ञापन

- तीन नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के पूर्वा दीनदयाल में आरोपी शशिकांत, अंकित, कुक्कू व एक अन्य अज्ञात पर टेंपो से दादा सुरेश चंद व उसके दोनों पोतों को कुचलने का प्रयास का आरोप है। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की। घटना में बुजुर्ग की पत्नी का हाथ टूट गया, जबकि उनके कान में भी चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पूर्वा दीनदयाल निवासी सुरेश चंद ने सोमवार को रेलवे रोड थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 16 अगस्त रविवार को वह अपने दोनों पोतों के साथ गली के बाहर मदन एंड कंपनी के सामने मौजूद थे। आरोप है कि पड़ोसी शशिकांत ने अचानक उनके और दोनों पोतों के ऊपर टेंपो चढ़ाने का प्रयास किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद शशिकांत ने पीड़ित की पत्नी सरला को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया। शोर सुनकर शशिकांत के साथी भी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने मिलकर पीड़ित और उनके परिवार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed