फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफेयर की खबरें भी कम नहीं कर पाईं रोनाल्डो और जॉर्जिना का प्यार, अब तो मां ने भी कह डाली ये बात

Fri, 29 Jun 2018 01:40 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo and his Georgina Rodriguez love story
अपने हर गोल पर लड़कियों के दिल की धड़कनें थाम लेने वाले पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो मैच से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। खास बात यह है कि अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को धोखा देने के कई आरोप लगने के बाद भी दोनों के बीच के प्यार में कोई कमी नहीं आई। मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचीं जॉर्जिया ने डायमंड रिंग पहन रखी थी। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। आइए जानते हैं फुटबॉल सुपरस्टार रोनाल्डो की लव लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें...  
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo and his Georgina Rodriguez love story
अगर किसी लड़की को पता चल जाए कि उसका पार्टनर किसी और लड़की को भी डेट कर रहा है तो वो उससे या तो ब्रेकअप कर लेगी या नाराज हो जाएगी। लेकिन रोनाल्डो पर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज को धोखा देने के कई आरोप लगने के बाद भी उनका रिश्ता जैसा का तैसा बना हुआ है। हाल ही में मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के जॉर्जिना स्टेडियम पहुंचीं हुई थीं।
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo and his Georgina Rodriguez love story
ronaldo
मोरक्को के खिलाफ मैच में अपने बॉयफ्रेंड को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचीं जॉर्जिया ने डायमंड रिंग पहन रखी थी। खबर की मानें तो रिंग की कीमत 615000 पाउंड (5.55 करोड़ रुपये) है। माना जा रहा है कि यह रिंग रोनाल्डो ने उन्हें पहनाई है।इसके बाद कहा जा रहा है कि यह कपल फीफा वर्ल्ड कप-2018 के बाद शादी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo and his Georgina Rodriguez love story
रोनाल्डो की मां मारिया डोलोरेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉर्जिया को अपनी भविष्य की बहू बताया था। स्पेनिश अखबार को दिए साक्षात्कार में उन्होंने जॉर्जिना रोड्रिगेज को भविष्य की बहू बताया।उन्होंने कहा कि वह अभी उनकी बहु नहीं हैं, लेकिन वह आगे बनेंगी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरी इज्जत करती हैं। बच्चों की बखूबी देख रेख करती हैं। वह हमारे लिए स्पेशल हैं।
विज्ञापन
FIFA World Cup 2018: Cristiano Ronaldo and his Georgina Rodriguez love story
ronaldo
रोनाल्डो का जॉर्जिया से पहले भी कई महिलाओं के साथ अफेयर रहे हैं। हालांकि वो इस बार वह अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं।जॉर्जिना पिछले साल नवंबर में रोनाल्डो की बच्ची की मां बनी थीं। बच्ची का नाम अलाना मार्टिना है। यह फुटबॉलर की चौथी संतान है। जून, 2017 में ही रोनाल्डो जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। उनके जुड़वां बच्चों को सरॉगट मदर ने जन्म दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed