सब्सक्राइब करें

Increase Your Confidence: आत्मसम्मान के लिए अपनाएं ये टिप्स, खुद पर बढ़ेगा विश्वास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 11 Sep 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Follow These Tips to Increase Yourself Confidence Know Atmasamman Kaise Badhaye in Hindi
आत्मसम्मान बढ़ाने के टिप्स - फोटो : iStock

Increase Your Confidence:  जीवन में हर कदम पर सफलता के लिए आपको स्व प्रोत्साहन की जरूरत होती है। चाहे निजी जीवन हो या प्रोफेशनल लाइफ हो, खुद पर विश्वास होने पर ही दूसरे आप पर विश्वास कर पाते हैं। इसलिए आत्मसम्मान को बनाए रखना भी जरूरी है। अक्सर आत्मसम्मान की कमी होने के कारण लोग अपने रिश्तों में पिछड़ जाते हैं। जीवन के हर काम को लेकर आत्मसम्मान की जरूरत होती है। पढ़ाई, नौकरी, डेटिंग, रिलेशनशिप या शादी जीवन के हर मोड व पड़ाव में आत्मसम्मान सफल बनाता है। लेकिन कई लोगों में आत्म सम्मान की कमी होती है। उन्हें खुद पर विश्वास नहीं होता यानी आत्मविश्वास न होने के कारण सम्मान का अभाव महसूस होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए आत्म सम्मान और खुद पर विश्वास बढ़ाने के तरीकों के बारे में।

Trending Videos
Follow These Tips to Increase Yourself Confidence Know Atmasamman Kaise Badhaye in Hindi
समय पर काम पूरा करें - फोटो : Istock

समय पर काम पूरा करें

अपने जीवन के छोटे छोटे कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जब आप खुद के लिए एक लक्ष्य बना लेते हैं और अपने उस लक्ष्य या टास्क को समय रहते सही तरीके से पूरा करते हैं, तो आप में आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे में आपके अंदर कार्य क्षमता और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी दोनों होती हैं और खुद के प्रति सम्मान को आप महसूस कर पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Follow These Tips to Increase Yourself Confidence Know Atmasamman Kaise Badhaye in Hindi
अपनी चीजों की सराहना करें - फोटो : iStock

अपनी चीजों की सराहना करें

अक्सर लोग दूसरे से अपने जीवन की या चीजों की तुलना करते हैं। लेकिन आत्म संतुष्टि न होने से वह दूसरे के सामने खुद को कमतर समझने लगते हैं। ऐसे में आपके पास जो भी है, जितना भी है, उसमें संतुष्ट महसूस करें। खुद के जीवन की सराहना करें। इससे आप दूसरे के सामने खुद को कम नहीं समझेंगे और आत्मसम्मान बना कर रखेंगे।

Follow These Tips to Increase Yourself Confidence Know Atmasamman Kaise Badhaye in Hindi
प्रगति का आंकलन करें - फोटो : iStock

प्रगति का आंकलन करें

अपने जीवन में आपने जो भी प्रगति या लक्ष्यों की प्राप्ति की है, उसका आंकलन करें। आपने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उसकी एक लिस्ट बनाएं। इससे आपको महसूस होगा कि आप कमजोर नहीं हैं। आप बेहतर काम कर रहे हैं। प्रगति का स्व आंकलन आपको नए लक्ष्य देगा और आत्म सम्मान का बढ़ाएगा।

विज्ञापन
Follow These Tips to Increase Yourself Confidence Know Atmasamman Kaise Badhaye in Hindi
खुद के निर्णय लें - फोटो : Istock

खुद के निर्णय लें

जब आप अपने जीवन में निर्णय स्वयं लेते हैं तो आप उनके प्रति उत्तरदायी होते हैं। जीवन की हर सफलता और असफलता के निर्णय आपने खुद से लिए होते हैं तो दूसरों के फैसलों पर आपका जीवन नहीं टिका होता। ऐसे में खुद के प्रति सम्मान बढ़ता है और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed