सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों को संभालने में माता पिता करते हैं ये गलती, आज से ही सुधार लें आदतें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 10 Sep 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips Common Mistakes Parents Should Avoid While Raising a Child News in Hindi
पेरेंटिग टिप्स - फोटो : Pixabay

Parenting Tips: माता पिता के लिए बच्चों को संभालना एक जटिल काम होता है। बच्चों के साथ माता पिता का बर्ताव उन्हें सही या गलत इंसान बना सकता है। अभिभावक अगर बच्चे का सही मार्गदर्शन करते हैं तो उनका भविष्य संवर जाता है। लेकिन कई बार माता पिता का लाड प्यार बच्चे को बिगाड़ देता है। अक्सर माता पिता बच्चे के लालन पालन में कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो बच्चों को जिद्दी, गुस्सैल या शैतान बना देते हैं। इसके अलावा अभिभावकों की महत्वाकांक्षा और सपने बच्चों के मन मस्तिष्क पर दबाव डालते हैं, जिससे उनपर बोझ पड़ता है। ऐसे में माता पिता को बच्चों के पालन पोषण के दौरान कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए, ताकि आप एक आदर्श अभिभावक बन सकें और बच्चा एक बेहतरीन इंसान बने।

Trending Videos
Parenting Tips Common Mistakes Parents Should Avoid While Raising a Child News in Hindi
दूसरे बच्चों के साथ तुलना - फोटो : Istock

दूसरे बच्चों के साथ तुलना

अक्सर अभिभावक बच्चों को प्रतियोगी बनाने के लिए उनकी तुलना दूसरे बच्चे से करते हैं। वह अपने किसी दोस्त, कॉलोनी के बच्चे की तुलना करते हुए अपने बच्चे को महसूस कराते हैं कि वह अभी बहुत पीछे हैं। लेकिन इससे बच्चे का मनोबल गिरता है। अपने बच्चे के गुणों की उपेक्षा और दूसरे बच्चों की तारीफ करना अभिभावकों की सबसे बड़ी गलती होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips Common Mistakes Parents Should Avoid While Raising a Child News in Hindi
बच्चों के लिए योजना बनाना - फोटो : Pixabay

बच्चों के लिए योजना बनाना

माता पिता अपने बच्चों से बहुत सारी महत्वाकांक्षा रखते हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बच्चों के लिए योजनाएं बना लेते हैं। अभिभावक यह अपेक्षा करते हैं कि बच्चा उनके मनमुताबिक शिक्षा हासिल करें और उनके सपने को पूरा करने के लिए उस प्रोफेशन में जाए, जहां अभिभावक चाहते हैं लेकिन यह बच्चों के लिए तनाव की वजह बन जाता है। बच्चे के अपने खुद के विचार, पसंद और सपने होते हैं। ऐसे में बच्चे के लिए योजनाएं न बनाएं, बल्कि उसकी पसंद और हुनर के मुताबिक उसे अपनी योजनाएं बनाने की आजादी दें।

Parenting Tips Common Mistakes Parents Should Avoid While Raising a Child News in Hindi
बच्चों के बर्ताव पर शर्मिंदा होना - फोटो : istock

बच्चों के बर्ताव पर शर्मिंदा होना

अक्सर माता पिता बच्चे के किसी व्यवहार पर शर्म महसूस करते हैं। सबके सामने आपके बच्चे के किसी बर्ताव पर वह नाराजगी जाहिर करते हैं। जैसे अगर आपके बच्चे ने सबके सामने थोड़ी जिद कर दी या पेशाब कर दी, तो माता पिता शर्मिंदगी महसूस करते हुए बच्चे को डांटने लगते हैं। बच्चा इससे हीन भावना महसूस करता है। इसलिए बच्चे को प्यार से समझाएं। सबके सामने डांटें नहीं।

विज्ञापन
Parenting Tips Common Mistakes Parents Should Avoid While Raising a Child News in Hindi
बच्चे की गलती छिपाना - फोटो : Pixabay

बच्चे की गलती छिपाना

कई बार माता या पिता बच्चे की किसी गलती पर उसे छुपा लेते हैं। बच्चे की गलतियों को नजरअंदाज कर जाते हैं। ऐसा करने से वह बच्चे को सही और गलत में फर्क महसूस नहीं करा पाते और बच्चा गलत व्यवहार करना सीख जाता है। नजरअंदाज करने के बजाए गलतियों पर बच्चे को समझाएं कि उसने गलत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed