Wedding Preparation Checklist: शादी को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। लड़का या लड़की दोनों ही अपनी शादी को लेकर कई सारे सपने देखते हैं। शादी में क्या होगा, कैसे होगा, जगह और खाने पीने से लेकर, लुक्स और आउटफिट तक सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं। शादी के समय बहुत सारा काम होता है। ऐसे में दुल्हन और दूल्हे के माता पिता को भी कई तरह की तैयारियां करनी होती हैं तो वहीं दूल्हन-दूल्हा को भी बहुत सारी तैयारियां करनी होती हैं। ऐसे में जब शादी नजदीक आने लगती हैं तो इस बात की चिंता रहती है कि कहीं कोई कमी न रह जाएं। शादी की तैयारियों को लेकर कुछ अधूरा न रह जाए और कोई काम छूट न जाए। ऐसे में अगर आपकी शादी की तारीख नजदीक है तो शादी की तैयारियों को लेकर लिस्ट तैयार कर लें। इस लिस्ट से शादी के सारे काम समय पर निपटाना आसान हो जाएगा।
Wedding Preparation Checklist: शादी की तारीख है करीब, तो सारी तैयारियों के लिए ऐसे बनाएं चेक लिस्ट
शादी की पूरी डिटेल
अपनी शादी की चेक लिस्ट बना रहे हैं तो सबसे पहले शादी की पूरी डिटेल एक जगह पर नोट कर लें। जैसे शादी की तारीख क्या है?, शादी समारोह में किस दिन कौन सा फंक्शन होगा और शादी का बजट कितना होगा। इसके मुताबिक ही आप तैयारी कर सकते हैं। जैसे बजट के मुताबिक, वेडिंग प्लानर, वेन्यू और मेन्यू तय कर सकते हैं।
मेहमानों की सूची
वेडिंग चेक लिस्ट में दूसरी सबसे जरूरी चीज मेहमानों की सूची तैयार करना है। शादी में कितने और कौन से मेहमान आ रहे हैं, नाम सहित लिख लीजिए। मेहमानों की संख्या के मुताबिक, कार्ड छपवा सकते हैं। इसके आधार पर ही तय कर सकते हैं कि शादी का कार्यक्रम कहां रखा जाए ताकि सारे मेहमान आसानी से एडजस्ट हो सकें। मेहमानों की गिनती के आधार पर ही खाने की मात्रा भी तय की जाती है। गेस्ट लिस्ट बनने के बाद कार्ड भेजते समय इस सूची को पूरा करते चलें ताकि किसी मेहमान को आमंत्रित करना आप भूल न जाएं।
शादी के लिए जगह
लोग शादी का समारोह किसी होटल, बैंकेट, रेस्तरां, लाॅन या ऐसी जगह पर करते हैं, जहां सारे मेहमान आ सके। ऐसे में पहले से शादी की जगह तय करके उसे बुक कर लें। ऐन वक्त पर आपकी पसंदीदा जगह किसी अन्य के बुक करने पर दिक्कत हो सकती है। इसलिए जिस जगह पर शादी का आयोजन करना है, वह पहले से तय करके बुकिंग करा लें।
शादी की सजावट
किसी भी शादी में सजावट सबसे अहम कामों में से एक है। लोग अपनी शादी को लेकर बहुत सपने देखते हैं, इस में से एक शादी के समय सुंदर माहौल होता है। जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं तो सुंदर लाइट्स और फूलों की सजावट के बीच नजारा आकर्षक लगने लगता है। हमेशा के लिए यादगार लंबे को तस्वीरों में कैद करके इसे महसूस करने के लिए शादी की सजावट के लिए भी तैयारी करनी होती है।