फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑफिस में दोस्ती करियर के लिए फायदेमंद, पर सीमा और सावधानियां जरूरी

Mon, 20 Nov 2017 10:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Mon, 20 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Friendships in the office are beneficial for careers but limits and precautions are necessary
सांकेतिक तस्वीर

कहा जाता है कि सच्चे दोस्त किसी संपत्ति से कम नहीं होते। लेकिन ऑफिस में दोस्ती करते वक्त कुछ सतर्क रहने की जरूरत होती है। हालांकि 'फ्रेंडशिफ्ट्स: द पावर ऑफ फ्रेंडशिप एंड हाउ इट शेप्स अवर लाइव्स' पुस्तक के लेखक डॉ. जैन यागर कहते हैं कि ऑफिस की दोस्ती आपके करियर के लिए बेहद प्रभावी हो सकती है। ऑफिस में आपका दोस्त कंपनी के दूसरे कार्यों के बारे में आपको जानकारी देने के साथ-साथ आपके काम का फीडबैक भी दे सकता है। काम तो आपको खुद ही करना होगा, लेकिन ऑफिस का दोस्त काम के तनाव को जरूर कम कर देगा। इससे आपकी क्रिएटिविटी तो बनी ही रहेगी, प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। इसके बावजूद ऑफिस की दोस्ती के कुछ खतरे भी होते हैं।



पढ़ें: ब्रेकअप के बाद झड़ गए सारे बाल, फिर हुआ ये चमत्कार

Friendships in the office are beneficial for careers but limits and precautions are necessary
सांकेतिक तस्वीर

काम होता है प्रभावित
ज्यादा दोस्ती निभाने से ऑफिस का माहौल भी बिगड़ सकता है। ऑफिस में आप काम करने जाते हैं न कि दोस्ती निभाने। आपके अधिक दोस्ताना व्यवहार दूसरे कर्मचारियों को कार्य करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में ऑफिस में दोस्ती जरूर करें, लेकिन ऑफिस के नियमों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Friendships in the office are beneficial for careers but limits and precautions are necessary

दोस्ताना व्यवहार सबके साथ
ऑफिस में दोस्ती की कुछ सीमाएं होती हैं, जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए। बाहर के दोस्तों के साथ आप बेशक बिंदास व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन ऑफिस में कुछ औपचारिकताओं का भी ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका व्यवहार दूसरे सहकर्मियों को दिक्कत में डाल सकता है। इससे आपकी छवि भी नकारात्मक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendships in the office are beneficial for careers but limits and precautions are necessary

दोस्ती करने में कोई बुराई नहीं, लेकिन जब मामला ऑफिस का हो, तो इन बातों का रखें ध्यान:

1. दोस्ती और दोस्ताना व्यवहार दोनों अलग चीजें हैं। ऑफिस में दोस्ताना व्यवहार आप सबके साथ रखें, लेकिन इसका दोस्ती से घालमेल न करें।
2. आप अपने बॉस के साथ भी मित्रवत व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि बॉस से ज्यादा करीबी आपके सहकर्मियों को खटकने न लगे। ऑफिस में अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लें। दोस्तों या फिर सहकर्मियों पर निर्भरता न बढ़ने दें।
3. अगर आपको लगे कि आपके दोस्त की वजह से आपको काम से समझौता करना पड़ रहा है, तो उससे बात करें और खुद को ऐसे मामलों से दूर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed