{"_id":"699162d261bbf8665e02f773","slug":"gen-z-new-relationship-status-called-affordating-kya-hai-2026-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gen-Z Trend: जेन जी का नया डेटिंग ट्रेंड Affordating! क्या सस्ते में मिल रहा है सच्चा प्यार?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Gen-Z Trend: जेन जी का नया डेटिंग ट्रेंड Affordating! क्या सस्ते में मिल रहा है सच्चा प्यार?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:38 AM IST
सार
What Is Affordating Relationship : जेन जी नए नए ट्रेंड लेकर आ रही है। रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर एक नया ट्रेंड कर रहा है, जिसका नाम है अफोर्डेटिंग। इसमें बजट में डेटिंग की जाती है। आइए जानते हैं रिश्ते के इन नए टर्म के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
Affordating क्या होती है
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
Affordating Kya Hai: डिजिटल युग में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। खासकर जेन जी रिश्तों को लेकर नए प्रयोग कर रही है। इन्हीं में से एक नया ट्रेंड है, Affordating। यह शब्द सोशल मीडिया और डेटिंग कल्चर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
अफोर्डेटिंग केवल ट्रेंड नहीं, बल्कि बदलती सोच का संकेत है। जेन जी यह साबित कर रही है कि प्यार दिखाने के लिए महंगे गिफ्ट और फाइव-स्टार डिनर जरूरी नहीं। असली रिश्ता वह है जिसमें साथ बिताया गया समय और भावनात्मक जुड़ाव मायने रखता है।
लेकिन आखिर अफोर्डेटिंग क्या है? यह कैसे काम करता है और इसके फायदे-नुकसान क्या हैं? आइए विस्तार से समझते हैं।
Affordating क्या है?
अफोर्डेटिंग दो शब्दों से मिलकर बना है, Affordable + Dating। स्पष्ट है कि अफोर्डेटिंग बजट फ्रेंडली डेटिंग ट्रेंड है। इसका मतलब है ऐसा डेटिंग कल्चर जिसमें कपल्स महंगे रेस्टोरेंट, गिफ्ट या लग्जरी डेट्स की बजाय बजट-फ्रेंडली और सिंपल तरीकों से समय बिताते हैं।
आज जब महंगाई और लाइफस्टाइल खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, तो जेन जी ऐसे रिलेशनशिप मॉडल को अपना रही है जिसमें प्यार दिखाने के लिए पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
अफोर्डेटिंग कैसे काम करता है?
- फोटो : Adobe Stock
अफोर्डेटिंग कैसे काम करता है?
इस ट्रेंड में कपल्स,
घर पर मूवी नाइट रखते हैं
पार्क में वॉक या पिकनिक प्लान करते हैं
स्ट्रीट फूड डेट पर जाते हैं
फ्री इवेंट्स या लोकल फेस्टिवल में शामिल होते हैं
महंगे गिफ्ट की जगह हैंडमेड सरप्राइज देते हैं
यह ट्रेंड खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टिकटाॅक और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जहां यूजर्स #Affordating हैशटैग के साथ अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अफोर्डेटिंग क्यों हो रहा है लोकप्रिय?
- फोटो : Adobe
अफोर्डेटिंग क्यों हो रहा है लोकप्रिय?
महंगाई का असर- रेस्टोरेंट, मूवी और आउटिंग महंगी हो चुकी हैं।
वित्त स्वायत्ता पर फोकस – जेन जी बचत और निवेश को महत्व देती है।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता – कम खर्च वाले रिलेशनशिप में वित्तीय तनाव कम होता है।
ऑथेंटिक कनेक्शन की चाह – दिखावे से ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव पर जोर।
4 of 5
अफोर्डेटिंग के फायदे
- फोटो : Adobe
अफोर्डेटिंग के फायदे
आर्थिक बचत- डेटिंग का खर्च कम होने से सेविंग्स बढ़ती हैं।
कम तनाव- पैसों को लेकर दबाव कम रहता है।
इमोशनल कनेक्शन मजबूत- साथ में क्वालिटी टाइम बिताने से रिश्ते में गहराई आती है।
क्रिएटिविटी बढ़ती है- कपल्स नए-नए बजट फ्रेंडली आइडिया खोजते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अफोर्डेटिंग के नुकसान
- फोटो : Adobe
अफोर्डेटिंग के नुकसान
एक्साइटमेंट की कमी- कुछ लोगों को लग सकता है कि इसमें रोमांच कम है।
सोशल प्रेशर- सोशल मीडिया पर दिखावे वाली डेट्स देखकर तुलना की भावना आ सकती है।
गलतफहमी की संभावना- अगर दोनों पार्टनर की एक्सपेक्टेशन अलग हों तो विवाद हो सकता है।
क्या अफोर्डेटिंग लॉन्ग-टर्म रिलेशनशिप के लिए सही है?
अफोर्डेटिंग तब सफल होता है जब दोनों पार्टनर की सोच समान हो। पैसे से ज्यादा भावनाओं को महत्व दिया जाए। खुलकर कम्युनिकेशन हो। यह ट्रेंड बताता है कि रिश्ते की मजबूती खर्च से नहीं, समझ और समय से तय होती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।