Tips To Encourage Your Child During Board Exam: बोर्ड एग्जाम्स बच्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा होते हैं, और ये समय उनके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। इस दौरान उनका उत्साह बनाए रखना और उन्हें सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन देना जरूरी है, ताकि वे अपने एग्जाम्स को आत्मविश्वास के साथ दें।
{"_id":"6993e80aaae1a7edaa019e1d","slug":"tips-to-encourage-your-child-during-board-exam-in-hindi-2026-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के 4 असरदार तरीके","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के 4 असरदार तरीके
Tue, 17 Feb 2026 10:18 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:18 AM IST
सार
Tips To Encourage Your Child During Board Exam: अगर आपके बच्चे के बोर्ड एग्जाम शुरू हो गए हैं, या आपके घर में भी कोई बच्चा है, तो कुछ तरीके अपनाकर उनका उत्साह बढ़ाएं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के असरदार तरीके
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के असरदार तरीके
- फोटो : Adobe stock
पॉजिटिव माहौल बनाएं
- घर का माहौल बच्चों के मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, खासकर जब वे बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे होते हैं।
- सकारात्मक माहौल बनाने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें लगता है कि वे अकेले नहीं हैं।
- ये उन्हें कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।
- जब बच्चे महसूस करते हैं कि उनके परिवार का उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है, तो उनका आत्मविश्वास और उत्साह और बढ़ता है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के असरदार तरीके
- फोटो : Adobe Stock
अच्छा आहार और नींद
- बच्चों की शारीरिक और मानसिक ऊर्जा के लिए सही आहार और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होते हैं।
- एक अच्छी डाइट से न केवल उनका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मस्तिष्क भी सही तरीके से काम करता है।
- परीक्षा के दौरान, बच्चे को हल्का और पोषण से भरपूर भोजन देना चाहिए, जैसे कि फल, हरी सब्जियां, नट्स, और ओट्स।
- बच्चों को पर्याप्त नींद लेना जरूरी है, क्योंकि यह उनकी एकाग्रता और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है।
- नींद की कमी से उनकी मानसिक थकान बढ़ सकती है, जिससे उनका ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा।
- सुनिश्चित करें कि बच्चा हर रात कम से कम 7-8 घंटे की नींद ले, ताकि वह पूरी ऊर्जा के साथ अगली दिन की पढ़ाई में लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के असरदार तरीके
- फोटो : Adobe stock
मोटिवेशनल बातें करें
- बच्चों को हर छोटे प्रयास के लिए सराहना और पुरस्कार देना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है।
- आप बच्चे को उनके छोटे-छोटे प्रयासों के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं, जैसे कि कुछ नया सीखा हो या किसी टॉपिक को अच्छे से समझा हो।
- बच्चों को कुछ खास इनाम देने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे और मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।
- यह पुरस्कार कुछ साधारण हो सकते हैं जैसे उनका पसंदीदा खाना, एक प्यारा गिफ्ट।
- इस तरह के छोटे पुरस्कार बच्चों को यह महसूस कराते हैं कि उनकी मेहनत की कद्र की जाती है और इससे उन्हें खुद पर विश्वास भी होता है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाने के असरदार तरीके
- फोटो : Adobe stock
समय-समय पर ब्रेक जरूरी
- लंबे समय तक निरंतर पढ़ाई करने से बच्चों की मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- उन्हें समय-समय पर ब्रेक लेना चाहिए, ताकि उनका मन ताजगी से भरपूर रहे और वे फिर से अपने अध्ययन में ध्यान लगा सकें।
- छोटा-सा ब्रेक, जैसे कुछ देर चलना या गहरी सांसें लेना, बच्चों को रीचार्ज करने में मदद करता है।
- पढ़ाई के दौरान रिवीजन करना भी बेहद जरूरी है।
- रिवीजन से बच्चों की समझ मजबूत होती है और वे बेहतर तरीके से तैयार हो पाते हैं।
- बच्चों को पढ़ाई के दौरान दिन में एक या दो बार रिवीजन करने के लिए कहें, ताकि वे अपने पहले सीखे गए विषयों को ताजगी से याद कर सकें।