{"_id":"6a83e62c875878770a0f4d28","slug":"video-new-electric-bus-stuck-at-sherpurs-kainchi-in-ghanagughat-panchayat-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: घणागुघाट पंचायत शेरपुर की कैंची पर फंसी नई इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: घणागुघाट पंचायत शेरपुर की कैंची पर फंसी नई इलेक्ट्रिक बस
घणागुघाट पंचायत के शेरपुर की कैंची पर बुघार-दाड़ला से अर्की जा रही एचआरटीसी सोलन डिपो की नई इलेक्ट्रिक बस सड़क पर फंस गई। बस के काफी देर तक सड़क पर फंसे रहने से मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार कैंची मोड़ से बस निकालते समय उसकी बॉडी नीचे से सड़क से टच हो गई, जिसके बाद बस आगे-पीछे नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद घणागुघाट पंचायत के उपप्रधान हरीश कुमार व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ग्रामीण रूट पर नई इलेक्ट्रिक बस चलाने से पहले सड़क की स्थिति और बस की तकनीकी क्षमता के बीच अनुकूलता का मौके पर निरीक्षण किया जाना जरूरी है। हरीश कुमार ने कहा कि शेरपुर सहित आसपास के कई गांवों के स्कूली बच्चे और कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोग पिछले करीब एक सप्ताह से परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा लोगों के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए विभाग को सड़क की वास्तविक स्थिति को देखते हुए यह तय करना चाहिए कि किस मार्ग पर कौन सी बस सुरक्षित और सुचारु रूप से चल सकती है। उन्होंने परिवहन विभाग और एचआरटीसी से बरसात के दिनों में अर्की क्षेत्र के ग्रामीण रूटों का मौके पर निरीक्षण करने का भी आग्रह किया। उधर, एचआरटीसी अर्की के अड्डा इंचार्ज राजेंद्र ने बताया कि इस रूट पर इससे पहले भी दो बार बस का सफल संचालन हो चुका है। कहा कि इस बार चालक नया होने और कैंची मोड़ पर सड़क का हिस्सा समतल न होने के कारण बस थोड़ी फंस गई थी, जिसे बाद में निकाल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।