Kanpur: इवेंट ऑर्गेनाइजर की पत्नी से छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हरकत, फुटेज लेकर पहुंचे पिता को पुलिस ने भगाया
Kanpur News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में इवेंट ऑर्गेनाइजर की पत्नी के साथ शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में इवेंट ऑर्गेनाइजर की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर कूड़ा फेंकने निकली महिला से करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
फुटेज लेकर पीड़िता के पिता थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें भगा दिया गया। घटना का वीडियो सोमवार रात सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पीड़िता के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी।
सीसीटीवी में आरोपी की हरकत रिकॉर्ड
इसी दौरान इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घबराकर वह घर के अंदर भागी। घर के बाहर लगे कैमरे में आरोपी की हरकत रिकॉर्ड हो गई। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता तहरीर और सीसीटीवी फुटेज लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताने के साथ फुटेज भी उपलब्ध कराया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही
लेकिन इसके बावजूद तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट पर आमादा हो गया। मामले में नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर यादव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई जांच के भरोसे
जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह है कि जब शिकायतकर्ता पुलिस को तहरीर और घटना का सीसीटीवी फुटेज तक उपलब्ध करा चुका है, तो कार्रवाई के लिए पुलिस को और किस जांच का इंतजार है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।