फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur House overhang collapses after rain followed by collapse of  entire house idol of Goddess remains safe

Kanpur: बारिश के बाद मकान का छज्जा गिरा, फिर ढहा पूरा मकान, मलबे में देवी मां की मूर्ति सुरक्षित, जनहानि नहीं

Tue, 18 Aug 2026 09:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 18 Aug 2026 09:07 AM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंगाली माहौल में मूसलाधार बारिश के चलते एक जर्जर मकान ढह गया। गनीमत रही कि परिवार को खतरे का अंदेशा पहले ही हो गया था, जिसके चलते उन्होंने घर खाली कर दिया था। हैरान करने वाली बात यह रही कि मकान के मलबे में भी घर में स्थापित देवी मां की मूर्ति पूरी तरह सुरक्षित पाई गई।

विज्ञापन
Kanpur House overhang collapses after rain followed by collapse of  entire house idol of Goddess remains safe
छज्जा गिरने के बाद ढहा पूरा मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली माहौल में गोल कमरे के सामने सोमवार को हुई झमाझम बारिश के बाद देर रात एक मकान का छज्जा गिरने के बाद पूरा मकान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। मकान गिरने से पहले परिवार ने एहतियातन घर खाली कर दिया था।

विज्ञापन

परिजन के मुताबिक, शाम के समय उन्हें मकान की स्थिति को लेकर अंदेशा हुआ, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में घर खाली कर दिया। रात करीब नौ बजे तेज बारिश के बीच मकान का छज्जा गिर गया। इसके कुछ देर बाद पूरा मकान भरभराकर ढह गया।

विज्ञापन





मकान के ढहने के बावजूद मूर्ति सुरक्षित
पीड़ित के अनुसार, मकान के अंदर करीब छह फुट ऊंची देवी मां की मूर्ति स्थापित है, जिसकी रोज पूजा की जाती है। मकान के ढहने के बावजूद मूर्ति सुरक्षित है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।

Kanpur House overhang collapses after rain followed by collapse of  entire house idol of Goddess remains safe
छज्जा गिरने के बाद ढहा पूरा मकान - फोटो : amar ujala

कोई जनहानि नहीं हुई
मकान गिरने से आसपास के क्षेत्र में भी अफरातफरी मच गई। राहत की बात रही कि मकान पहले ही खाली करा लिया गया था। फिलहाल, प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है और बंगाली माहौल के लोगों में इस बात को लेकर राहत है कि किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed