International Friendship Day 2023: आज अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 30 जुलाई को वैश्विक स्तर पर दोस्ती दिवस को मनाते हैं। हालांकि प्रचलित मित्रता दिवस अगस्त महीने के पहले रविवार को ही आयोजित होता है, लेकिन 30 जुलाई को मनाए जाने वाले दोस्ती दिवस को कई देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित दिन माना जाता है।
Happy International Friendship Day 2023: दोस्तों को भेजें अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस के खास शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यारों की यारी भी खिचड़ी से कम नहीं
स्वाद भले ही न रहे पर कमबख्त भूख मिटा देती है।
हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।
हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
बेवजह है तभी तो दोस्ती है
यार वजह होती तो व्यापार होता।
हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
दोस्ती कोई खोज नहीं होती
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।
हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे